Home Featured बहादुरपुर के देकुली में देवहर समुदाय के दिवंगत नेता के नाम पर तोरण द्वार का शिलान्यास।
August 11, 2019

बहादुरपुर के देकुली में देवहर समुदाय के दिवंगत नेता के नाम पर तोरण द्वार का शिलान्यास।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: देवहर समुदाय विकास समिति के तत्वाधान में रविवार को बहादुरपुर प्रखंड के देकुली गांव में पूर्व पंचायत समिति सदस्य संजय कुमार देव की अध्यक्षता में समुदाय के दिवंगत नेता ई0 राजेंद्र प्रसाद देव तोरण द्वार का शिलान्यास किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद आयोजित कार्यक्रम में देवहर जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने एवं राष्ट्रीय कार्यालय निर्माण हेतु जमीन खरीदने पर भी विचार किया गया। मौके पर आयोजित सभा का मंच संचालन प्रो जवाहर लाल देव ने किया। कार्यक्रम प्रारंभ में समुदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लाल देव एवं युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव के द्वारा दरभंगा बेनीपुर मुख्य सड़क के देकुली मुख्य द्वार पर स्वर्गीय ई0 राजेंद्र प्रसाद देव के नाम से तोरण द्वार का शिलान्यास कर किया। सभा स्थल पर अतिथियों ने स्वर्गीय देव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर सभा की शुरुआत की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए देवहर समुदाय विकास समिति के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ कुमार गौरव ने कहा कि अपने समुदाय के हक की लड़ाई के लिए वे सरकार एवं प्रशासन से संघर्ष व आंदोलन को तैयार हैं। इस समुदाय के विकास के लिए जिस प्रकार का सपना दिवंगत इंजीनियर राजेंद्र बाबू ने देखा था अब वह समय आ गया है। हमें उनके सपनों को साकार करना है। श्री कुमार ने आगे कहा कि देवहर जाती का मूल जातीय पेशा अब समाप्त हो चुका है। समुदाय के लोगों का रोजगार छिन चुका है। आर्थिक स्थिती दिन प्रतिदिन कमजोर होते जा रही है। देवहर जाति को समाज के मुख्यधारा में लाने के लिए सरकार से अनुसूचित जाति में शामिल करने की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द समाज के सहयोग से समुदाय का अपना राष्ट्रीय कार्यालय के लिए जमीन भी खरीदी जाएगी। अपने समुदाय के आलोचकों को करारा जबाब देते हुए कुमार गौरव ने आगे कहा कि समय की यही मांग है कि अब हम सभी अलग अलग डफली बजाना बंद करें और अपने जाति को हक दिलाने के लिए एक सूत्र में बंधकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को तेज करें। मौके पर आयोजित सभा को महेश लालदेव मुखिया, जगदीश लाल देव, लोजपा नेता प्रभास लाल देव,बहादुरपुर प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख देव कुमार झा, गोपाल लाल देव, महानंद देव, फुल कुमार देव,संजीव देव,रौशन लाल देव, जदयू नेता कुन्दन लालदेव, विनोद लालदेव, चंदन लाल देव, राजेश लालदेव, गणेश लाल देव, सत्यनारायण लालदेव, सत्येंद्र लालदेव, रामबाबू लाल देव, हरे राम लालदेव, बैजू लालदेव, सुजीत, गौरव, हेमेंद्र, बबलू, अनुज, विजय, रमन, श्याम, चंदेश्वर लालदेव, विद्या प्रसाद, विजय, रंजीत, पंकज, प्रेम कांत आदि ने भी संबोधित किया। वही अंत में धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार लाल देव ने किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…