Home Featured जिलाधिकारी ने सिंहवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों की ली सुधि।
August 13, 2019

जिलाधिकारी ने सिंहवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों की ली सुधि।

दरभंगा: जिलाधिाकरी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को सिंहवाड़ा के सिमरी और रामपुरा पंचायत के बाढ़ पीड़ितों की सुधि ली। इस मौके पर जिलाधिकारी सोनेवन, विरदीपुर के बिठौली-विशनपुर पथ के टूटे स्थल का निरीक्षण भी किया। इस पथ को तत्काल यातायात के लिए चालू कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने रामपुरा के मिथिला चौक, मिश्रौली में रामपुरा पंचायत के लोगों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वस्त किया कि फसल क्षति और राहत सभी पीड़ितों को अवश्य मिलेगा। जिलाधिकारी के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार, अंचलाधिकारी सुशील कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…