Home Featured हर परिसर हरा परिसर अभियान का जिलाधिकारी ने किया आगाज, बड़ी संख्या में हुआ वृक्षारोपण।
August 17, 2019

हर परिसर हरा परिसर अभियान का जिलाधिकारी ने किया आगाज, बड़ी संख्या में हुआ वृक्षारोपण।

दरभंगा : हर परिसर हरा परिसर अभियान का आगाज आज दरभंगा के जिला क्षेत्रों में एक साथ बहुत बड़ी संख्या में वृक्षारोपण के साथ हुआ। आज जिला के सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं, प्रखण्ड, अंचल कार्यालयों, पंचायत सरकारी भवनों, क्लबों, शोध संस्थाओं आदि में सघन वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा स्थानीय आई.टी.आई., रामनगर, बहादुरपुर में आयोजित एक समारोह में वन महोत्सव-सह-सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस परिसर में उन्होंने स्वयं भी वृक्षारोपण किया और उपस्थित जन समूह को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए एक तिहाई वन क्षेत्र होना जरूरी है। यहाँ इस अनुपात से काफी कम वन क्षेत्र है, इसलिए यहाँ अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की जरूरत है। इसके साथ ही इन पेड़ों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है, ताकि वे बड़े होकर जीवन दायिनी, आॅक्सीजन गैस का उत्सर्जन कर सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के दृष्टिगत ही हर परिसर हरा परिसर अभियान की संकल्पना की गई है। इस अभियान में आम-खास, बच्चे-बूढ़े, स्त्री-पुरूष सभी को जुड़ने की जरूरत है, तभी हम इस अभियान में सफल हो पायेगे। उन्होंने कहा कि आज सभ्यता के विकास के दौर में तेजी से पेड़-पौधे विनष्ट किये जा रहे हैं। जिसे हर हाल में रोकना है और नये पौधारोपण करना है। पर्यावरण संतुलन के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इस अवसर पर निदेशक, डी.आर.डी.ए. मो. वशीम अहमद, प्राचार्य आई.टी.आई., रामनगर, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी, बहादुरपुर, कनीय अभियंता, बहादुरपुर आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…