Home Featured 4,62,000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को भेजी गयी नगद सहायता राशि।
August 22, 2019

4,62,000 बाढ़ पीड़ित परिवारों को भेजी गयी नगद सहायता राशि।

दरभंगा : बाढ़ से 2019 में प्रभावित हुए जिला के 4,62,000 परिवारों को 06-06 हजार रूपया उनके बैंक खाते में सहाय्य राशि भेज दी गई है। अधिकृत रूप से दी गयी जानकारी के अनुसार बचे हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों का भुगतान पी.एफ.एम.एस. डाटा में कोई न कोई त्रुटि रहने के चलते रूका हुआ है। उक्त त्रुटिपूर्ण डाटा के शुद्धिकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा प्रत्येक दिन अंचलाधिकारियों, अनुमण्डल पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से त्रुटिपूर्ण डाटा के शुद्धिकरण कार्य की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा आज की समीक्षा बैठक में सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी को अपने आवंटित प्रखण्ड में जाकर पी.एम.एम.एस. डाटा के शुद्धिकरण कार्य का अनुश्रवण करने हेतु निदेशित किया गया है। उन्होंने पुन: दुहराया है कि सभी बाढ़ पीड़ित परिवारों को सहाय्य राशि का भुगतान प्राप्त होगा। वे इस सिद्धांत पर अडिग है कि एक भी सही छूटे नही एवं एक भी गलत जुटे नहीं। जिन लोगों ने डाटा में छेड़-छाड़ करके एक से अधिक का भुगतान प्राप्त कर लिये है उनसे राशि वसूलने की भी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस बैठक में सहायक समाहर्ता विनोद दूहन, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चैधरी, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो सहित सभी प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी, डी.आई.ओ., आई.टी. मैनेजर, सहायक आई.टी. मैनेजर आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…