Home Featured क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद ने सुनी लोगो की समस्याएं, बाढ़ से स्थायी निदान का दिलाया भरोसा।
August 23, 2019

क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद ने सुनी लोगो की समस्याएं, बाढ़ से स्थायी निदान का दिलाया भरोसा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा : शुक्रवार को भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर क्षेत्र भ्रमण पर निकले तो कार्यकर्ताओं ने जगह जगह अपने सांसद का स्वागत किया। अपने सांसद को अपने बीच पाकर लोगो मे उत्साह देखा गया। लोगों ने स्थानीय समस्याओं से सांसद को अवगत करवाया। सांसद ने सबकी बात गंभीरता से सुनी।
लोगो को समस्याओं के समाधान का आश्वासन देने के सांसद श्री ठाकुर ने कहा कि मिथिला का विकास बाढ़ के स्थायी निदान के बिना संभव नहीं है और इस बात को महसूस करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष इन बातों को रखे हैं और सदन में भी इस मुद्दा को उठाया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही मिथिला क्षेत्र में बाढ़ का स्थायी निदान होगा। सांसद आज जिला के अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले तारडीह प्रखंड के कुरसो, नदियामी, ठेंगहा, कठरा, महिया, मछैता, बहिका, ककोढ़ा, कैथवार, सकतपुर, लगमा आदि पंचायतों में बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और इसके निदान के लिए किये गये प्रयासों से अवगत कराया। इन दौरान वे पंचायतों में भाजपा द्वारा चलाये गये सदस्यता अभियान में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास प्राप्त करना है। यही कारण है कि देश में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य एजेंडा विकास और केवल विकास है। सांसद ने कहा कि घर-घर बिजली, शौचालय, रसोई गैस के साथ-साथ जनधन खाता के माध्यम से अब विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ आमलोगों के बैंक खाते में पहुंच रहा है। जो विकास की नयी पारदर्शी व्यवस्था को दर्शा रहा है। इस मौके पर करसो-मछैता पंचायत के मुखिया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता उपेन्द्र झा और डॉ. नसीम आजम सिद्दीकी ने अपने समर्थकों के साथ सांसद गोपालजी ठाकुर के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, भाजपा के महामंत्री शिवजी यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, जिप सदस्य माधव झा, तारडीह मंडल के प्रमुख आलोक कुमार झा, लालकांत झा, हीरा पासवान, पवन सांडिल्य, बैद्यनाथ मुखिया, अखिलेश राय, कन्हैया चौधरी, शंभु पासवान, सुधानन्दन झा, शिवशंकर मुखिया, अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…