Home Featured धारा 370 हटने के बाद भाजपा के सदस्यता अभियान ने और तेजी से पकड़ी रफ्तार: ओमप्रकाश।
August 27, 2019

धारा 370 हटने के बाद भाजपा के सदस्यता अभियान ने और तेजी से पकड़ी रफ्तार: ओमप्रकाश।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व देख लोगो का भरोसा भाजपा के प्रति लगातार बढ़ा है। लोग स्वतः भाजपा की सदस्यता लेने केलिए इच्छुक देखे जा रहे हैं। खास कर जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद भाजपा के सदस्यता अभियान ने और तेजी से रफ्तार पकड़ी है।
उपरोक्त बातें भाजपा के संगठन महापर्व अंतर्गत मंगलवार को शहर के अललपट्टी में स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाने के दौरान भाजपा चिकित्सा मंच के जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने कही। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के युवा कार्यकर्ता सुन्दर लाल चौधरी ने कहा कि सिर्फ पुरुष ही नही, महिलाएं भी भाजपा से जुड़ने केलिए खासी उत्साहित दिख रही हैं। लोग स्टाल देखकर स्वतः रुककर सदस्य्ता ले रहे हैं।
आयोजन का संचालन कर रहे नगर सदस्यता प्रभारी सह महामंत्री संतोष पोद्दार ने कहा कि भारी संख्या में लोगों ने इस भाजपा के महापर्व में भाग लेकर सदस्य बन रहे हैं। आज के इस अभियान में काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरुषों ने सदस्यता ग्रहण की। आज के अभियान में विनोद कुमार ठाकुर, सरोज साह, राम कुमार लालदेव सहित लगभग 200 से अधिक लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस सदस्यता अभियान में सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश साह, नगर अध्यक्ष विकास चौधरी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, पूर्व जिला महामंत्री अनिल झा, जिला महामंत्री आदित्य नारायण मन्ना, जिला मिडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी,बासोपट्टी प्रमुख रामनरेश मंडल, रिंकू राम, गोविंद झा, राम बाबू मंडल, अरविन्द मंडल, अशोक यादव, विनोद यादव, मंजीत कुमार, संतोष कुमार, विक्रम कुमार, विजय कुमार, रमण जी मंडल, सुनील कुमार मंडल, सूरज कुमार आदि लोगों ने इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…