Home Featured अशोक नायक हुए निलंबन मुक्त,निलंबन अवधि में भी मधुबनी प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार मे थे सक्रिय।
August 31, 2019

अशोक नायक हुए निलंबन मुक्त,निलंबन अवधि में भी मधुबनी प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार मे थे सक्रिय।

दरभंगा: भाजपा के तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक का निलंबन आखिरकार सात महीने बाद समाप्त हुआ। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने श्री नायक को निलंबन मुक्त कर दिया है। अब वे पुनः पूर्व की भांति पार्टी में कार्य करते रहेंगे।
ज्ञात हो कि श्री नायक द्वारा भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी के विरुद्ध की गयी टिपण्णी का ऑडियो वायरल होने के आरोप में उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया था। वाबजूद इसके वे पार्टी के कार्यक्रमों में देखे जाते थे। लोकसभा चुनाव के दौरान भी मधुबनी के भाजपा प्रत्याशी डॉ0 अशोक यादव के चुनाव प्रचार प्रसार में काफी सक्रिय थे। चुनाव जीतने के बाद दिल्ली तक सांसद के साथ नजर आते थे। प्रदेश अध्य्क्ष नित्यानन्द राय के साथ भी कई कार्यक्रमो में निलंबन अवधि में भी सक्रिय नजर आये। श्री नायक पार्टी में मधुबनी सांसद डॉ0 अशोक कुमार यादव के करीबी माने जाते हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…