Home Featured सम्मानित किये गये जनसंघ काल के कार्यकर्ता सांसद गोपालजी ठाकुर के पिता गणेश प्रसाद ठाकुर।
September 4, 2019

सम्मानित किये गये जनसंघ काल के कार्यकर्ता सांसद गोपालजी ठाकुर के पिता गणेश प्रसाद ठाकुर।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: बुधवार को लहेरियासराय स्थित सात फेरे विवाह भवन में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सांसद गोपालजी ठाकुर के पिता गणेश प्रसाद ठाकुर उर्फ किसान भाई शामिल है। पहली बार जिलास्तरीय किसी वृहद कार्यक्रम में लोगों के समक्ष आये सांसद श्री ठाकुर के पिताजी के विषय मे बताया गया कि वे जनसंघ काल से पार्टी के कार्यकर्ता हैं। साथ ही यह भी जानकारी दी गयी कि वे किसान भाई के नाम से मशहूर हैं।

इस अवसर पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री नागेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर सांसदों ने भारत का सपना साकार किया है। उन्होंने कहा कि आज जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं। इन्हीं के बदौलत पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी पूर्ण नहीं हुआ, क्योंकि जब तक पंचायत, प्रखंड, पैक्स और जिला परिषद् स्तर पर पार्टी मजबूत न हो जाय। तब तक कार्यकर्ताओं को परिश्रम करना है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का जो नारा दिया था उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अबतक 18 करोड़ से ज्यादा लोग भाजपा से जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि जनसंघ के वरिष्ठ लोगों से हमलोगों को सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर मधुबनी के सांसद डॉ. अशोक कुमार यादव ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम के दौरान अटल की लिखी 51 कविताओं का मैथिली रूपांतरण चन्द्रमणि झा के द्वारा किया गया, जिसका भी विमोचन कार्यक्रम के दौरान किया गया।
कार्यक्रम में विधायक संजय सरावगी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, राजनगर विधायक रामप्रीत पासवान, जिला चुनाव प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर, जिला प्रभारी राम कुमार झा, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, डॉ. मुरारी मोहन झा, विवेकानन्द पासवान, शिवजी यादव, संजीव साह, प्रदीप ठाकुर, रामचन्द्र प्रसाद, विजय चौधरी, गणेश महथा, मुकुन्द चौधरी, अमलेश झा, राजेश रंजन, अजय पासवान, मीणा झा, डॉ. कन्हैया चौधरी, रमाशंकर ठाकुर, प्रो. अजीत कुमार चौधरी, धर्मशिला गुप्ता, पारसनाथ चौधरी, रंगनाथ ठाकुर, संजय महतो, विकास चौधरी, संजीव गुप्ता, संतोष प्रसाद आदि शामिल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने की। जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष सुजित मल्लिक ने किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…