Home Featured पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 48 घण्टे के अंदर हत्या का उदभेदन कर आरोपी को किया गिरफ्तार।
September 6, 2019

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 48 घण्टे के अंदर हत्या का उदभेदन कर आरोपी को किया गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: अपराधी अपराध करने में तत्पर रहते हैं तो कभी कभी पुलिस भी अपनी तत्परता दिखाने में पीछे नही रहते हैं। कुछ इसी तरह की बड़ी कामयाबी शुक्रवार को मिली है। पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर एक महिला के हत्या का न सिर्फ उदभेदन किया, बल्कि हत्या के आरोपी को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शुक्रवार देर शाम इस संबंध में प्रेस वार्ता में सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि बुधवार को लगभग दो बजे मब्बी ओपी क्षेत्र के एनएच 57 के पास मखनाही चौर के निकट एक तालाब से एक 30 वर्षीय महिला की नग्न लाश मिली थी। महिला की पहचान सिमरी थानाक्षेत्र के एक गांव के निवासी के रूप में हुई थी। घटनास्थल पर महिला के चप्पल के अलावा एक जोड़ी चप्पल और पानी एक शर्ट मिला था। कुछ अन्य वस्तु भी मिले थे। प्राप्त वस्तु के आधार मृतका के परिजनों ने इसकी पहचान सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन निवासी मो0 खलील के पुत्र मो0 अख्तर के रूप में की थी। शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी कर मो0 अख्तर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में मो0 अख्तर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि जिलेबिया मोड़ के पास वह अक्सर मछली मारने जाता था। उसदिन भी गया था। वहां उक्त महिला घास काट कर जमा कर रही थी। अख्तर ने उसके घास के ढेर पर पेशाब कर दिया जिसको लेकर महिला उससे झगड़ने लगी। गुस्से में आकर अख्तर ने महिला की गला दबा कर हत्या कर दिया। लाश कोई पहचान न सके, इसलिए कपड़े उतार कर लाश को तालाब में फेंक दिया। गोताखोरों ने अख्तर की निशादेही पर महिला के कपड़े भी तालाब से बरामद कर लिए। मो0 अख्तर मृतका के गांव का ही रहने वाला है और पहले भी मृतका से उसका झगड़ा होता रहता था।
दुष्कर्म के सम्बंध में पूछे जाने पर सिटी एसपी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच और डॉक्टरों से बात में दुष्कर्म की बात सामने नही आयी है। परंतु अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। साथ ही आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।
छापेमारी दल में मब्बी ओपी प्रभारी गौतम कुमार एवं सिमरी थाना के हंस कुमार आदि शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…