Home Featured दुधमुँहे बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूदी महिला की मौके पर ही मौत, चमत्कार से बाल-बाल बचा बच्चा।
September 6, 2019

दुधमुँहे बच्चे के संग ट्रेन के सामने कूदी महिला की मौके पर ही मौत, चमत्कार से बाल-बाल बचा बच्चा।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा : दूध मुंहे बच्चे के साथ मां ने चलती ट्रेन के सामने आकर जान दे दी। वहीं ट्रेन का धक्का लगने से दूध मुंहा बच्चा बाल-बाल बच गया। बच्चे को थोड़ा भी खरोच नहीं आयी। शुक्रवार की सुबह बिहार संपर्क क्रांति जो दरभंगा से खुलकर नई दिल्ली के लिए जाती है। दरभंगा रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही दूध मुंहे बच्चे को लेकर महिला ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। जब तक ड्राइवर ब्रेक लगाता, तब तक महिला कट चुकी थी। वहीं बच्चा रेलवे ट्रैक पर इंजन के नीचे था बच्चा पूरी तरह सुरक्षित था। जिसे इंजन के नीचे से निकाला गया। बिहार संपर्क क्रांति आधे घंटे तक रुकी रही। आत्महत्या करने वाली महिला का शिनाख्त हो गया है। वह सदर थाना क्षेत्र की पंकज लाल देव की 28 वर्षीय पत्नी रवीना देवी बताई गई है। वहीं दुधमुंहे बच्ची अंकिता कुमारी बताई गई है।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि महिला का सास से विवाद चल रहा था और वह घर से अलग होना चाहती थी। परंतु पति ने भी जब उसकी नही सुनी तो गुस्से में उसने यह कदम उठाया।

जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिवार को सूचना दे दी गई है। महिला क्यों आत्महत्या की, इसकी तहकीकात की जा रही है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…