Home Featured टेबल कुर्सी का स्टाल लगाकर नही, लोगों के बीच जाकर सदस्यता अभियान चला रहा है किसान मोर्चा।
September 8, 2019

टेबल कुर्सी का स्टाल लगाकर नही, लोगों के बीच जाकर सदस्यता अभियान चला रहा है किसान मोर्चा।

दरभंगा। अभिषेक कुमार
संगठन महापर्व के अंतर्गत इनदिनों भाजपा का सदस्यता अभियान लगातार चल रहा। विभिन्न मंच मोर्चा द्वारा कहीं किसी खास जगह स्टाल आदि लगाकर विभिन्न मौकों पर सदस्यता अभियान चलाते हुए दिख जाता है।
परंतु भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा एवं उनकी टीम द्वारा सबसे सक्रिय रूप से अनवरत सदस्यता अभियान चलाते हुए देखा जा सकता है। डॉ0 झा के नेतृत्व में चल रहे सदस्यता अभियान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि केवल टेबल कुर्सी पर बैठ स्टाल के माध्यम से सदस्यता अभियान की इतिश्री नही कर लेते, बल्कि ये खुद और इनकी टीम लगातार क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर और उनसे मिलकर सदस्य बना रहे हैं। डॉ0 झा के टीम के सक्रिय सदस्य किसान मोर्चा जिलामंत्री सुमित झा किसान मोर्चे के सदस्यता अभियान के सेनापति के रूप में नजर आते हैं।
रविवार को भी बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के टीकापट्टी देकुली, हरिपट्टी, वाजितपुर मनोरा, तारालाही आदि क्षेत्रों में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी जिला के सदस्यता प्रभारी डॉ. मुरारी मोहन झा और मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र कर रहे थे। इस क्रम में इनलोगों ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। सदस्यता अभियान में मोर्चा के जिला मंत्री सुमित कुमार झा, मुकेश चौरसिया, मुरारी चौधरी, माधव मंडल, मणिराम झा, साहेब पासवान, भुवन चौधरी, सुनील कुमार सिंह, मनमोहन झा, सुरेन्द्र मिश्र आदि शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…