Home Featured जिला भाजपा ने एक और पूर्व उपाध्यक्ष का निलंबन किया वापस, माने जाते थे कीर्ति समर्थक।
September 11, 2019

जिला भाजपा ने एक और पूर्व उपाध्यक्ष का निलंबन किया वापस, माने जाते थे कीर्ति समर्थक।

दरभंगा: दरभंगा भाजपा में पार्टी विरोधी का आरोप लगाकर निलंबित किये गए नेताओं का निलंबन वापसी लगातार जारी है। बुधवार को पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद मिश्र का निलंबन वापसी जिलाध्यक्ष हरि सहनी द्वारा किया गया है। इसकी जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी के द्वारा दिया गया।

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री मिश्र पूर्व सांसद कीर्ति आज़ाद के समर्थक माने जाते थे। वर्ष 2015 में कीर्ति आजाद के निलंबन के विरोध में कीर्ति समर्थकों द्वारा जगह जगह नरेंद्र मोदी, अमित साह एवं अरुण जेटली का पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन हुए थे। उसी क्रम में अनिल सिंह, बैद्यनाथ यादव, शिवजी यादव आदि के साथ विनोद मिश्र भी निलंबित हुए थे। शिवजी यादव के बारे में बताया जाता है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त का आरोप झेलने के बाद वर्तमान सांसद गोपालजी ठाकुर के पहल पर उनका निलंबन वापसी हुआ था और श्री ठाकुर के प्रयास से ही इतने गंभीर आरोप के बाद भी वापसी होते ही शिवजी यादव को पार्टी का महामंत्री बना दिया गया था। वहीं लगभग सात महीने पहले बैद्यनाथ यादव का भी निलंबन वापस लिया जा चुका था। हाल ही में पार्टी में व्यक्ति विशेष पर टिपण्णी को लेकर निलंबित हुए अशोक नायक एवं चंदन झा का भी निलंबन वापसी किया गया था। बुधवार को विनोद मिश्र का भी निलंबन वापस किया गया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…