Home Featured कर्मी की मौत पर पत्नी ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया दुर्घटना का मामला।
September 11, 2019

कर्मी की मौत पर पत्नी ने जतायी हत्या की आशंका, पुलिस ने प्रथम दृष्टया बताया दुर्घटना का मामला।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिथिला सोप इंडस्ट्रीज में कार्य करने वाले कर्मी केवटी थानाक्षेत्र के दरिमा निवासी 35 वर्षीय रणधीर झा की मौत का रहस्य गहराया जा रहा है। बुधवार की सुबह फैक्ट्री में ही उसकी लाश मिली। सोते अवस्था मे फैक्ट्री के टैंकर द्वारा कुचल जाने से मौत की बात सामने आयी।
इस संबंध पुलिस का पक्ष बताते हुए सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक रणधीर रात को छत पर सोया करता था। पर बारिश होने की वजह से नीचे आकर सो गया। अंधेरे की वजह टैंकर पार्किंग के दौरान ड्राइवर को नजर नही आया और उसके ऊपर टैंकर चढ़ गया जिससे उसकी मौत हो गयी। श्री कुमार ने प्रथम दृष्टया इसे दुर्घटना का मामला बता दिया।
वहीं घटना स्थल पर पहुंची मृतक की पत्नी ने मीडिया के सामने इसे हत्या बताया। उसने बताया कि पहले भी नीचे सोया करते थे। किसी ने दुश्मनी से इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक रणधीर कुछ दिनों से परेशान था और किसी से उसका विवाद चल रहा था। वह फैक्ट्री में काम भी छोड़ना चाहता था।
ऐसे में घटना का सच तो अब पुलिस जांच के बाद ही आएगा। पर मृतक के पत्नी के आरोप निश्चित रूप से मौत पर सवाल खड़े करते। ऐसे में पुलिस द्वारा इतनी जल्दी में प्रथम दृष्टया दुर्घटना बता देना भी कहीं जाँच की दिशा की तरफ शुरुआती इशारा भी करता नजर आ सकता है।
अब देखने वाली बात होगी कि एक गरीब मजदूर की मौत का रहस्य उलझे सवालों के जवाब के साथ सामने आता है या फैक्ट्री के रसूख के सामने गरीब की मौत का रहस्य कहीं फाइलों में ही दब कर रह जाता है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…