Home Featured 520900 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि: डीएम।
September 11, 2019

520900 बाढ़ पीड़ित परिवारों को मिली सहायता राशि: डीएम।

दरभंगा : जिला के बाढ़ प्रभावित 5,20,900 परिवारों को जी.आर. की राशि भेजी गई है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा छूटे हुए परिवारों का डाटा दो दिनों के अन्दर अद्यतीकरण करके पी.एफ.एम.एस. पॉर्टल पर भुगतान हेतु लॉक करने के लिए सभी संबंधित अंचलाधिकारियों को निदेश दिया गया है। उन्होंने कहा है कि जिन परिवारों को जी.आर. की राशि उनके बैंक खाते में अबतक भेजी जा चुकी है, उन परिवारों से पूछ-ताछ कर राशि प्राप्त हुई कि नहीं इसका भी सत्यापन करा लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा जी.आर. की राशि नहीं मिलने की शिकायत की गई है जिसे संबंधित अंचलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रसारित कर दिया गया है। इन शिकायतों का निराकरण अंचलाधिकारी द्वारा किया जायेगा। सभी अंचलाधिकारी को उनके यहाँ प्राप्त शिकायतों को पंजी में संधारित करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने कहा है कि हर एक शिकायत की जाँच कर उसका निराकरण किया जाये। उन्होंने बाढ़ प्रभावित पंचायतों में बाँटे गये जी.आर. की राशि की वार्डवार समीक्षा करने को कहा है। उन्होंने ये निदेश कार्यालय प्रकोष्ठ में एक बैठक आयोजित कर दिया है। इस बैठक में कई प्रखण्डों के वरीय प्रभारी पदाधिकारी सम्मिलित हुए। वहीं अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुड़े।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…