Home Featured अजय चौधरी सर्वसम्मति से जदयू के जिलाध्यक्ष चयनित, नीतीश को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य।
September 13, 2019

अजय चौधरी सर्वसम्मति से जदयू के जिलाध्यक्ष चयनित, नीतीश को दुबारा मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: आखिरकार कई बार जाते जाते बचते जाते जदयू के जिलाध्यक्ष सुनील भारती की विदाई जिलाध्यक्ष पद से विधानसभा चुनाव से पहले हो ही गयी। शुक्रवार को जदयू के राज्य परिषद सदस्य सह ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो0 विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी जदयू के नये जिलाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष चुने जाने के बाद वे सबसे पहले अपने पैतृक गांव विशनपुर स्थित जदयू नेता स्व. उमाकांत चौधरी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उनकी तरह ही पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने के लिए आशीर्वाद मांगा। प्राथमिकता साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जिला के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र में राजग गठबंधन की जीत सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी, ताकि नीतीश कुमार को 2020 में भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाया जा सके। प्रो. चौधरी ने कहा कि इसके अलावा पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करने के कार्य को उन्होंने चुनौती के रूप में लिया है और कल से ही वे इस कार्य में जुट जायेंगे। अपने कैबिनेट गठन के बारे में उन्होंने कहा कि जिलास्तर के सभी जदयू नेताओं से विचार-विमर्श कर जल्द ही जिला कमिटी का गठन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निवर्त्तमान जिलाध्यक्ष सुनील भारती और 17 प्रखंड अध्यक्षों ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। शुरूआती दौर में अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष विपुल कुमार और बहेड़ी जदयू के नेता गंगा प्रसाद सिंह ने भी जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन किया था। लेकिन समय रहते हुए इन दोनों नेताओं ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद चुनाव प्रभारी रामविलास मंडल ने प्रो. विनय कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। वहीं अली हसन अंसारी दरभंगा महानगर जदयू के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…