Home Featured ब्रह्मर्षि विकास संस्थान ने उठाया सवाल- अगर अनंत सिंह अपराधी तो नीतीश कुमार निर्दोष कैसे!
September 14, 2019

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान ने उठाया सवाल- अगर अनंत सिंह अपराधी तो नीतीश कुमार निर्दोष कैसे!

देखिये वीडियो भी।

वीडियो देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें 👆

दरभंगा:मोकामा विधानसभा  क्षेत्र के विधायक अनंत सिंह प्रकरण मामले को लेकर ब्रह्मर्षि विकास संस्थान का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को इसे लेकर लहेरियासराय स्थित धरनास्थल पर संस्थान के बैनर तले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि की मौजूदगी ने इस आंदोलन के और तेज होने का संदेश भी दिया।
धरना की अध्यक्षता वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता रंगनाथ ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता स्पष्ट देख रही है कि कैसे राजनीतिक विरोध का बदला सरकार अंनत सिंह से ले रही है। अगर वे दोषी हैं तो फिर उन्हें विधायक बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कैसे निर्दोष हैं! अनंत सिंह को अपना सबसे करीबी भी बता चुके हैं। परंतु जब उन्हें अनंत सिंह का उपयोग किया हो गया तो उन्हें अपने दल के करीबी नेता की बेटी का सहारा लेकर राजनीतिक साजिश कर फँसा दिया। जिस मकान में 14 वर्ष से वे नहीं रहते हैं, वहाँ से एके 47 का निकलना बिहार की जनता को पच नही रहा। अब पुलिस जांच पर सवाल उठ रहे हैं। इसलिए इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए। साथ ही साथ कल तक अनंत सिंह की गाथा गाने वाले नीतीश कुमार ने अपना काम निकल जाने पर उन्हें अपराधी बना दिया, इसलिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी सीबीआई जांच होनी चाहिए।
वहीं ब्रह्मर्षि विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष संजीत ठाकुर ने कहा कि स्पष्ट रूप से पूरे बिहार की जनता ने देखा कि क्यों और कैसे नीतीश कुमार ने सत्ता का दुरुपयोग कर फंसाया है। जब अनंत सिंह उनके साथ थे और उन्हें चांदी से तौले थे तब अनंत सिंह अच्छे थे। जब नीतीश कुमार ने टिकट देकर उन्हें विधायक बनाया तब क्या उनपर आरोप या मुकदमे नही थे! फिर अभी क्यों यह कारवाई! अगर जल्द सरकार इसकी सीबीआई जांच की अनुशंसा नहीं करती है तो आंदोलन और तेज होगा।
पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मुख्यमंत्री नीतीश पर आक्रोशपूर्ण लहजे में सवर्ण विरोधी मानसिकता के होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा सवर्ण समाज को ठगा है। सवर्ण युवाओं और आमजन को हमेशा ठगा गया है। नाम के लिए प्रतिनिधित्व देकर झुनझुना थमा दिया गया। परंतु सवर्ण समाज केलि कोई काम आजतक इन्होने नही किया। उल्टे यदि कोई प्रतिनिधित्व उभरता है तो उसे कैसे कुचक्र रच कर कुचल देते हैं, इसका जीता जागता प्रमाण है अनंत सिंह को फंसाया जाना। जब दो-दो लीटर दूध अनंत सिंह का नीतीश पीते थे, तब अनंत अपराधी नही थे, जब अनंत सिंह के साथ गलबहियां करते थे, तब अपराधी नही थे, जब नीतीश और ललन सिंह कहते थे कि अनंत सिंह साथ हैं तो बाढ़ में उन्हें कोई चिंता नही है, तब अनंत अपराधी नही थे, जब अनंत सिंह ने उन्हें चांदी से तौला तब वे अपराधी नही थे। पर जब अनंत सिंह का फायदा उठाया हो गया और उनकी पत्नी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी तो वे अपराधी हो गए। अगर अनंत सिंह अपराधी हैं तो फ़िर नीतीश कुमार और ललन सिंह अपराधी कैसे नहीं!
साथ ही एके 47 बरामदगी को स्पष्ट रूप से साजिश बताते हुए उन्होंने कहा कि इसकी भी जांच हो कि वह कितना पुराना है। क्योंकि अगर वह दस साल से ज्यादा पुराना है फिर अनंत सिंह को विधायक बनाने वाले नीतीश अपराधी कैसे नहीं! और यदि वह दो महिना पुराना है तो स्पष्ट है कि उसे प्लांट करके अनंत सिंह को फसाया गया है। इस परिस्थिति में भी नीतीश कुमार पर कारवाई क्यों नही!
वहीं ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेश के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने नीतीश सरकार पर शुरू से सवर्ण विरोधी होने का आरोप लगाया। श्री चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह की पत्नी का कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से चुनाव लड़ने के कारण उनके धुर विरोधी ने शासन सत्ता का उपयोग कर उन्हें फसाया है। सब जानते हैं कि जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह की बेटी लिपि सिंह एसपी है और उसी को आगे कर पूरी पटकथा लिखी गयी है। यदि अनंत सिंह को जल्द रिहा नहीं किया गया तो संपूर्ण सवर्ण समाज एकजुट होकर बड़े आन्दोलन की शुरुआत करेगा।
धरना को उपस्थित अन्य दर्जनों वक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए अपने अपने विचार रखे।मौके पर प्रो.फूल बाबू टेक्टेरिया, डॉ आनंद प्रकाश झा,बहादुरपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख देव कुमार झा,धीरज ठाकुर आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…