Home Featured प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने केलिए सांसद ने कराया हवन,साधु-संतों के बीच खुद किया प्रसाद वितरण।
September 17, 2019

प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने केलिए सांसद ने कराया हवन,साधु-संतों के बीच खुद किया प्रसाद वितरण।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा 14-20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण आदि सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में शहर के प्रसिद्ध श्यामा मन्दिर परिसर में एक सौ एक पंडितों द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के भाजपा के तमाम प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संचालन कर्ता बालेन्दु झा ने बताया कि इस दौरान भाजपा विधायक संजय सरावगी, जीवेश कुमार, जदयू विधायक अमरनाथ गामी आदि प्रतिनिधियों ने प्रधामनंत्री के दीर्घायु होने की कामना की।
सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने केलिए इस यज्ञ का आयोजन किया गया। मिथिलावासियों में काफी खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री ने देश केलिए और गरीब वंचितों केलिए जो किये हैं, वह आजतक किसी ने नही किया। मिथिला क्षेत्र केलिए भी उन्होंने बहुत कुछ दिया है। दिसम्बर में उड़ान योजना के तहत एयरपोर्ट से हवाई सेवा भी शुरू हो रहा है। रामायण सर्किट का काम हो रहा है। माँ सीता की धरती को अयोध्या की धरती से जोड़ने का कार्य भी किये हैं। उचैठ भगवती से महिषी भगवती सहरसा तक जोड़ने का कार्य किये हैं। इस तरह अनेको कार्य जैसे पूसा कृषि विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा आदि देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है। इन सब को लेकर लोगों में काफी उमंग और हृदय से लोग इन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं। आज इस यज्ञ में इसलिए मिथिलांच के लोगों ने नारा लगाया है- नरेंद्र मोदी जुग जुग जिबु।
वहीं भाजपा के जाले विधायक जिबेश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के कार्यों से लोग काफी उत्साहित हैं और इसी का परिणाम है इस यज्ञ में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सैकड़ो आमलोगों ने भाग लिया है।
जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी में जन्मदिवस को पूरे देश मे सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम सांसद के नेतृत्व में यज्ञ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा जो योजना लाया जाता है, वह गरीबों के कल्याण केलिए विलक्षण योजना होता है। गरीबों का कल्याण अभी तक पूरी तरह नही हो पाया है। अभी कल्याण होना बाकी है। इसलिये लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की है और वे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित करते हैं, ताकि विश्व मे भारत को प्राथमिकता से स्थान दिला सकें।
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री मीणा झा ने शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सभी वर्गों केलिए कार्य कर रहे हैं। महिलाओं केलिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं उन्होंने लाया है जो पहले कभी नही हुआ। महिलाओं में भी भारी उत्साह है। इसी का परिणाम है कि उनके जन्मदिन पर आयोजित यज्ञ में महिलाओं ने भी अच्छी खासी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी है।
किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के अन्नदाता किसानों केलिए जो कार्य किये हैं, वह ऐतिहासिक है। पहलीबार किसी प्रधानमंत्री ने किसानों केलिए इतना कार्य किया है। किसानों को प्रधानमंत्री से सबसे ज्यादा उम्मीद है। इसलिए आज वे भी हृदय से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना कर रहे हैं।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी चमत्कारिक व्यक्तित्व वाले प्रधानमंत्री के रूप में भारत वासियों को मिले हैं। इनकी योजनाओं का लाभ शहरी और बड़े लोगो केलिए ही नही, सबसे अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में रहनेवाले गरीब-मजदूरों को अधिक लाभ पहुंचाने वाली होती हैं।
यज्ञ में शामिल प्रसिद्ध संत मौनी बाबा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसे व्यक्तित्व वाले प्रधानमंत्री से साधु संतों को भी उनसे जलकल्याण की उम्मीद है। पूरे देश मे जगह जगह साधु संतों का आशीर्वाद मोदी जी को प्राप्त हो रहा है।
यज्ञ समाप्ति के बाद सबने प्रसाद ग्रहण किया। साधु संतों के बीच सांसद स्वयं भी लगातार प्रसाद वितरण करते रहे। कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सांसद कार्यकर्ताओं संग पुअर होम पहुंच कर वहां के दृष्टिविहीन एवं मूक-बघिर छात्रों के बीच भी प्रसाद वितरण किया।
यज्ञ कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, अमलेश झा, आदित्य नारायण मन्ना, संजीव साह, अजय पासवान अभ्यानन्द झा, दिलीप कुमार झा प्रेमकुमार मिश्रा, मणिकांत झा, मणिकांत मिश्रा, प्रदीप कुमार गुप्ता, सुमित कुमार झा, उज्ज्वल कुमार, अजय मिश्रा, सुधंनन्दन झा, धर्मशीला गुप्ता, संगीत साह आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…