Home Featured सेवा सप्ताह के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में लगाये गए फलदार वृक्ष।
September 20, 2019

सेवा सप्ताह के अंतिम दिन विद्यालय परिसर में लगाये गए फलदार वृक्ष।

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला भाजपा द्वारा 14 से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया गया। इसी क्रम में शुक्रवार को परियोजना बालिका उच्च विद्यालय डरहार मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला मंत्री अमित झा के नेतृत्व में एक दर्जन फलदार वृक्ष एवं दो दर्जन अन्य वृक्ष लगाया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विद्यालय के छात्रा-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरि सहनी ने कहा कि वृक्ष रोपने से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। आज देशवासियों को वनों एवं वृक्षों की महत्ता को समझना होगा। उन्होंने सभी लोगों से प्लास्टिक का उपयोग नही करने की अपील की।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा ने कहा कि वृक्ष रोपने से ही पृथ्वी पर सुख चैन है, इसे लगाना जीवन का एक महत्वपुर्ण संदेश हैं। उन्होंने कहा कि आज पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है, जिसका एक बड़ा कारण प्लास्टिक का उपयोग है। इसलिए प्लास्टिक का उपयोग हम जितना कम करेंगे, पर्यावरण उतना ही अच्छा होगा।
इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर अजय पासवान, अशोक नायक, जिला मंत्री संतोष पासवान, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, अमलेश झा, अभयानंद झा, सुमित झा, कृष्ण मोहन चौधरी, मनोज कुमार झा पप्पू, मदन कुमार झा, चन्दन झा, प्रिंसपल महेश मंडल, शिक्षक अमल कुमार सिंह, ज्योतसना जोशी, श्रवण नारायण चौधरी, लक्ष्मी कांत गुप्ता सहित दर्जनों छात्राएं भी शामिल हुई।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…