Home Featured जितिया पर्व को लेकर सखी बहिनपा के विशेष आयोजन में मेंहदी लगाने के साथ हुआ गीत-नाद भी।
September 21, 2019

जितिया पर्व को लेकर सखी बहिनपा के विशेष आयोजन में मेंहदी लगाने के साथ हुआ गीत-नाद भी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जितिया एक त्योहार है जिसमें निर्जला (बिना पानी के) उपवास पूरे दिन किया जाता है और माताओं द्वारा अपने बच्चों की भलाई के लिए मनाया जाता है। बिक्रम संवत के आश्विन माह में कृष्ण-पक्ष के सातवें से नौवें चंद्र दिवस तक तीन-दिवसीय त्योहार मनाया जाता है।
मिथिला में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है।
इसी क्रम में शनिवार को दरभंगा में मनोकामना मंदिर परिसर में सखी बहिनपा मिथलानी समूह की महिलाओं द्वारा जितिया पर्व को लेकर विशेष आयोजन किया गया। सभी महिलाएं इकठ्ठा हो कर एक दूसरे को मेहदी लगायी। साथ ही जितिया पर्व की महानता पर एक दूसरे के बीच चर्चा कर की और जितिया के प्रति आस्था व्यक्त की। वही जितिया के मैथली गीत गाकर जितिया पर्व की महानता को बताया। सबने तीन दिनों तक भूखे प्यासे रह कर कड़ी परीक्षा से गुजर कर जितिया को मानाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिल्पी सिंह, मांडवी झा, ममता झा, पीताम्बरी देवी, सुधा झा, अर्पणा रानी, दीपा झा, अनुपमा मिश्रा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…