Home Featured भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मखाना अनुसंधान केंद्र का भ्रमण।
October 1, 2019

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने किया मखाना अनुसंधान केंद्र का भ्रमण।

दरभंगा:मंगलवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के शासी निकाय के सदस्य एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के दरभंगा आगमन पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मधुबनी ज़िला के सदस्यता प्रभारी डा० मुरारी मोहन झा के नेतृत्व में दरभंगा ज़िला किसान मोर्चा के पदाधिकारियों नें पाग चादर एवं माला पहना कर स्वागत किया। सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारि ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ मखाना अनुसंधान केंद्र का भ्रमण किया,इस दौरान उन्होंने पाया कि इस केन्द्र को राष्ट्रीय संस्थान बनाना अति आवश्यक है। यहाँ कर्मचारियों कि भी कमी है।साथ ही मूलभूत आवश्यकताओं के दृष्टि से भी कुछ और किया जाना चाहिए।साथ ही उन्होंने मछली और मखाना दोनों का एक साथ विकास पर बल दिया।उन्होंने इस संस्थान को हर तरह से सहयोग देने और जनप्रतिनिधियों से दिलाने का आश्वासन दिया। अखिलेश सिंह ने रबी महोत्सव मनाने व किसानों को केंद्र से नए अनुसंधान और तकनीक का लाभ दिलवाने का सुझाव दिया। उन्होने आशा व्यक्त की कि यह केन्द्र पुरे मिथिलांचल सहित कोसी और सीमांचल के किसानों के सर्वाधिक सहयोगी प्रमाणित होगी।भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र और केंद्र द्वारा चलाए जा रहे है परियोजनाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

इस अवसर पर मुख्य वैज्ञानिक एवं एचओडी डॉक्टर आईएस सिंह,साइंटिस्ट डॉक्टर बीआर जैना,डॉक्टर मनोज कुमार, साइंटिस्ट शैलेन्द्र मोहन राउत के साथ साथ किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनी कांत मिश्रा, मखाना अनुसंधान के प्रदेश संयोजक विमल कुमार झा उर्फ़ बाबू साहेब, प्रदेश कृषि नीति अनुसंधान समिति के संयोजक राकेश कुमार सिंह, ज़िला मंत्री सुमीत कुमार झा आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…