Home Featured जनकल्याण केलिए हवन और कांवरयात्रा के बाद अब सांसद करेंगे संकल्प यात्रा की शुरुआत।
October 2, 2019

जनकल्याण केलिए हवन और कांवरयात्रा के बाद अब सांसद करेंगे संकल्प यात्रा की शुरुआत।

दरभंगा: दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर सम्भवतः पहले ऐसे सांसद हुए हैं जो जनता के कल्याण केलिए अपने संसदीय कार्यों के अलावा लगातार अन्य तरीकों से भी विकास केलिए प्रयासरत हैं। सामान्य तौर पर सांसद कार्य की मॉनिटरिंग करके सिस्टम इम्प्रूव कर अपने निर्देश पर विकास कार्य करवाते हैं। पर सांसद श्री ठाकुर अधिकारी-पदाधिकारियों से कार्य करवाने के भरोसे नही दिखते, बल्कि खुद विभिन्न तरीकों से जनकल्याण के प्रयास में लगे रहते हैं। सांसद श्री ठाकुर दरभंगा नही, बल्कि मिथिला सहित पूरे विश्व के कल्याण की चिंता रखते हैं और इसके कल्याण केलिए धार्मिक विधियों पर भी पूरा विश्वास रखते हैं। पहले सेवा सप्ताह के दौरान शहर की साफ सफाई करके श्यामा मन्दिर परिसर में प्रधानमंत्री के दीर्घायु सहित विश्व कल्याण केलिए हवन किये, पुनः विकास केलिए धड़ाधड़ बड़े पदधारियों का पाग माला से सम्मान कर उनसे विकास की बात किये, फिर लम्बी कावंर यात्रा किये। कांवर यात्रा के बाद अब 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पदयात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं।
इस सबन्ध में जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा ने बताया कि गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश में 2 अक्टूबर से होगी। दरभंगा में इस यात्रा की शुरूआत लहेरियासराय टावर से होगी, जहां सांसद गोपालजी ठाकुर महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इस यात्रा की शुरूआत करेंगे। मंगलवार को जिला भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने किया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरूआत दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से की जा रही है। कार्यक्रम में सभी विधायक और विधान पार्षद भाग लेंगे। कार्यक्रम का प्रभारी आदित्य नारायण चौधरी मन्ना को बनाया गया है और मार्ग प्रभारी सुजित मल्लिक होंगे। वहीं मीडिया के लिए अमलेश झा और सोशल मीडिया के लिए पंकज झा को प्रतिनियुक्त किया गया है। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, डॉ. प्रदीप ठाकुर, आदित्य नारायण मन्ना, संजीव साह, राजेश रंजन, संतोष पासवान, मणिकांत झा, गौड़ी पासवान, धर्मशिला गुप्ता, अभय झा, अमलेश झा, सुमित झा, संजीव गुप्ता आदि मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…