Home Featured सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण का ले संकल्प: सांसद।
October 4, 2019

सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद कर स्वच्छ एवं सुंदर भारत के निर्माण का ले संकल्प: सांसद।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो अक्टूबर से गांधी संकल्प यात्रा की शुरुआत की गयी है। इसी के तहत यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार को सांसद गोपालजी ठाकुर के नेतृत्व में बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने पदयात्रा की। पदयात्रा शुरू करने के पूर्व सांसद श्री ठाकुर नवादा भगवतीस्थान पहुंचे और वहां माता का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात नवादा भगवतीस्थान से पदयात्रा का शुभारंभ कर इस यात्रा को घोघिया, मझौड़ा, बहेरा मोड़, आशापुर, बेनीपुर बाजार होते हुए भरता चौक पर समाप्त किया गया।
यात्रा के दौरान जगह जगह स्वच्छता अभियान चलाने के साथ साथ वृक्षारोपण भी किया गया। साथ ही साथ लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बन्द करने केलिए भी जागरूक किया गया।
पदयात्रा के दौरान श्री ठाकुर ने लोगों से आग्रह किया कि गांधी जी के जीवन मूल्यों का अनुकरण करें और प्लास्टिक के थैले का उपयोग ना करें। उन्होंने कहा कि संकल्पित होकर सभी लोग गांधी जी के मूल्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुचाएं। उन्होंने कहा कि एक स्वच्छ व सुंदर देश बनाकर ही हम बापू को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
उन्होंने कहा कि गांधी जी के 150वीं जयंती पर भाजपा द्वारा राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत गांधी संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का उद्देश्य गांधी जी के मूल्यों को देशवासी समझे और उनके दिखाये मार्ग पर चलते हुए एक स्वच्छ व सुंदर देश के निर्माण में सहभागी बने। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से गांधी जी के स्वच्छता के प्रति समर्पण को जन-जन के बीच ले जाना, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति तथा वृक्षारोपण के प्रति समाज को जागरूक करना है।
पदयात्रा कार्यक्रम में दरभंगा जिला भाजपा के अध्यक्ष हरी सहनी, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा, कार्यक्रम प्रभारी आदित्य नारायण चौधरी संजीव साह, शिवजी यादव, सुजीत मलिक, जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा, मनोज झा पप्पू, जिला प्रवक्ता अभयानंद झा, गणेश महथा, बालेंदु झा, माधव झा, सुनील झा, राम पदारथ ठाकुर, कृष्ण भगवान पूर्वे , राधेश्याम झा, पिंटू झा, अमित झा पप्पू, ममता देवी, प्रदीप ठाकुर, संतोष झा, सोनू ठाकुर प्रवीन झा, सत्यम ठाकुर, निर्मल राय, गुड्डू ठाकुर आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…