Home Featured बिहार के जाने माने आईपीएस आर के मिश्रा का ब्राह्मण फेडरेशन ने किया अभिनन्दन।
October 10, 2019

बिहार के जाने माने आईपीएस आर के मिश्रा का ब्राह्मण फेडरेशन ने किया अभिनन्दन।

देखिए वीडियो भी।

[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]

दरभंगा: बिहार के जाने माने आईपीएस होमगार्ड के डीजी आर के मिश्रा के दरभंगा आगमन पर ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अभिनन्दन किया गया।
गुरुवार को जिला अतिथिगृह में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के नेतृत्व फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल श्री मिश्रा से मिलने पहुँचा। प्रतिनिधि मंडल में फेडरेशन के पदाधिकारियों के संग अन्य ब्राह्मण बुद्धिजीवी भी मौजूद थे। दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्रा उर्फ पवन के संचालन में आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम में फेडरेशन के पदाधिकारियों ने आईपीएस आर के मिश्रा को पुष्प माला पहना कर उनका स्वागत किया। साथ ही फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने श्री मिश्रा को प्रतीक चिन्ह भेंट करके उन्हें समान्नित भी किया।
श्री मिश्रा ने इस अभिनन्दन केलिए फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि फेडरेशन समाज मे अच्छा कार्य कर रहा है। सामाजिक समस्याओं पर धरातल पर उतर कार्य करने की जरूरत भी है। मिथिलांचल की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। सामाजिक समस्याओं को दूर करने और समाज के विकास केलिए युवाओं को जोड़ना होगा।
वही फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच से हमारे समाज के व्यक्ति कर्मठता के बदौलत ऊंचाई पर पहुंचे हैं और आज हमारे बीच भी हैं। निश्चित रूप से ऐसे व्यक्तित्वों से प्रेरणा मिलती है और समाज मे सकारत्मक संदेश जाता है।
करीब तीन घण्टे चले बैठक के दौरान श्री मिश्रा एक एक कर सभी आगन्तुकों से परिचय भी प्राप्त किये, साथ ही समाज की वर्तमान स्थिति तथा सुधार के प्रयासों पर भी विस्तृत चर्चा भी हुई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के साथ दरभंगा जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा, कैलाश कुमार चौधरी, प्रो0 फूल बाबू टेक्टेरिया, अधिवक्ता कृष्ण कुमार मिश्रा, रमापति चौधरी, गोपला चौधरी, देव कुमार झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, रणजीत झा गगनजी, गौतम मिश्र, अवधेश झा पप्पू, विनय ठाकुर, संतोष झा, अजय मिश्रा, रमेश झा, आशीष कुमार आदि सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share

Check Also

स्थानांतरण पर एडीजे प्रथम अविनाश कुमार को दी गई विदाई।

दरभंगा: व्यवहार न्यायालय बेनीपुर परिसर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार …