Home Featured दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद बने दिल्ली काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।
October 11, 2019

दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद बने दिल्ली काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष।

दरभंगा: पूर्व क्रिकेटर और दरभंगा के पूर्व सांसद कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कीर्ति आजाद को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन के बाद से यह पद खाली था। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में अरविंदर सिंह लवली, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, देवेंद्र यादव, सुभाष चोपड़ा, राजेश लिलोठिया और संदीप दीक्षित जैसे नेताओं का नाम आ रहा था। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन सबकी जगह कीर्ति आजाद को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंपी है।
इससे पहले यह अटकलें लग रही थी कि दिल्ली कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को खत्म करने के लिए पार्टी प्रदेश के बाहर से किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है। मीडिया खबरों के मुताबिक, पिछले दिनों सोनिया गांधी ने कीर्ति आजाद से फोन पर लंबी बातचीत की थी। इसके बाद से कीर्ति को दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे।
कीर्ति आजाद के अध्यक्ष बनने से उनके दरभंगा के समर्थकों में भी सोशल मीडिया में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…