Home Featured सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले को हर चुनाव में सबक सिखा रही है जनता: नित्यानंद।
October 15, 2019

सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले को हर चुनाव में सबक सिखा रही है जनता: नित्यानंद।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: हर चुनाव या उपचुनाव में सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले को जनता अच्छा सबक सिखा रही है। पाकिस्तान के परमाणु बम की गीदड़भभकी से इंडिया डरने वाला नहीं है। 70 वर्ष में जिस कांग्रेस ने विकास नहीं किया, उसे केवल पांच वर्ष में पीएम नरेन्द्र मोदी कर दिया है। ये बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही। वे मंगलवार को बहेड़ी प्रखंड के उजैना हाईस्कूल परिसर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगकर सेना के पराक्रम पर सवाल उठाया गया है। पाक सर्जिकल स्ट्राइक के दर्द से कराह रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाकर पीएम अपने सीने को 56 इंच करके दिखा दिया है। पीएम जो बोलते हैं वही करते हैं। उन्होंने कहा कि यदुवंशी गाय चराने वाली लाठी से पाकिस्तानी सेना एवं आतंकवादियों को इस्लामाबाद तक पहुंचा देंगे। मंत्री ने कहा कि सोने के कटोरे में खाने वाले गरीब-गुरबा का दुख-दर्द क्या समझेंगे। पीएम ने गरीब-गुरबा के लिए आयुष्मान भारत योजना चलाकर पांच लाख रुपये का इलाज शुरू कराया। गैस कनेक्शन, बिजली, सड़क, शौचालय एवं घर आदि देकर गरीबों को ऊपर उठाया। उन्होंने लोगों को हाथ उठाकर एनडीए प्रत्याशी प्रिंस राज को वोट देने का आग्रह किया।
सभा को दरभंगा दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर, मधुबनी सांसद डॉ. अशोक यादव, जाले विधायक जीवेश मिश्र, एमएलसी सुनील सिंह, अर्जुन सहनी, लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी, पूर्व एमएलसी मिश्रीलाल यादव, डॉ. मुरारी मोहन झा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी, जदयू जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष गगन झा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मशीला गुप्ता, प्रदेश मंत्री मीना झा, अंजनी निषाद, अनाथ झा, बैद्यनाथ यादव, गंगा प्रसाद सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभाष लाल देव व मंच संचालन अमरनाथ राय और विकास यादव ने किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विपिन कुमार, युवा प्रखंड अध्यक्ष राम शंकर सिंह, भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष रविंद्र चौपाल, राणा शुभंकर सिंह, अनाथ राय, मुनीन्द्र यादव, राजकुमार पासवान, कुंदन कुमार देव, मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, चंदन सिंह, जगनारायण यादव, संतोष साह, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…