Home Featured पिस्टल के साथ धराया भोज में गोली चलाने वाला, भेजा गया जेल।
October 22, 2019

पिस्टल के साथ धराया भोज में गोली चलाने वाला, भेजा गया जेल।

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी गांव में सोमवार की रात श्राद्ध भोज के दौरान चली गोली मामले में पुलिस ने आरोपित को पिस्टल के साथ दबोच लिया। गिरफ्त में आए बृजकिशोर भंडारी स्थानीय निवासी रामविलास भंडारी का पुत्र है। थानाध्यक्ष सरवर आलम ने बताया कि गोली से घायल स्थानीय निवासी जामुन ठाकुर व सुजीत ठाकुर खतरे से बाहर है। मामले को लेकर गृहस्वामी लक्ष्मण ठाकुर ने आरोपित बृजकिशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि उनके पिता के श्राद्ध भोज चल रहा था। इसी दौरान भंडारी अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए पहुंचा और फायरिग करने लगा। जिसमें एक गोली उनके मामा जामुन को और दूसरी गोली उनके रिश्तेदार सुदीप ठाकुर के पांव में लग गई। इसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने जब आरोपित को घेरने की कोशिश की तो वह भागने लगा। बावूजद, लोगों ने खदेड़ कर उसे पिस्टल के साथ दबोच लिया। थानाध्यक्ष आलम ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। हालांकि, उसने गोली क्यूं चलाई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…