Home Featured दो छात्रों की मौत से शिवराम में पसरा मातम का माहौल।
October 31, 2019

दो छात्रों की मौत से शिवराम में पसरा मातम का माहौल।

दरभंगा: बहेड़ा थाना क्षेत्र के शिवराम गांव में गुरुवार को दो विधार्थियों की लाश पहुंचते ही कोहराम मच गया। बताया जाता है कि शिवराम गांव के बिनोद झा महापात्र के 16 वर्षीय पुत्र बलराम झा व रंजीत झा महापात्र के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार तारडीह थाना क्षेत्र के जगदीश नारायण ब्रह्मचारी आश्रम रामभद्रपुर लगमा के अध्यक्ष हरेराम दासजी के श्राद्ध कर्म व भोज में शामिल होने के लिए 29 अक्टूबर को उक्त आश्रम पर गए थे। 30 अक्टूबर को दोनों छात्र आश्रम के बगल में अवस्थित तालाब में स्नान करने एक साथ गए। तालाब में गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बलराम झा ब्रह्मचारी आश्रम के प्रथम बर्ष के साहित्य विषय का छात्र था, जबकि सत्यम कुमार क्षेत्र के किसी अन्य विद्यालय में पढ़ता था। सत्यम कुमार के भाई मुरारी झा उक्त आश्रम में शास्त्री की पढाई करता है और सत्यम अपने भाई के बुलावे पर आश्रम गया था। दोनों मृतक छात्र चचेरा भाई हैं। मृतक बलराम झा के चाचा संतोष झा महापात्र ने गुरुवार को बताया कि इस बात का पता तब चला जब वे अपने भतीजा से मिलने 30 अक्टूबर को उक्त आश्रम पर पहुंचे तो आश्रम में भतीजा को नहीं देखकर खोजबीन करने लगे तो देखा की उनके भतीजा का कपड़ा आश्रम के बगल के एक पोखरा पर रखा था। इसके बाद इसकी सूचना लगमा गांव के मुखिया सहित ग्रामीणों को दिया और उसके बाद पोखरा के बगल में बसे करीब आधा दर्जन लोगों ने पोखरा में घुसकर काफी मशक्कत के बाद सत्यम व बलराम का शव बाहर निकाला। उनका कहना था कि ग्रामीणों के सहयोग से दोनों लाश को अपने गांव शिवराम ले आया और गुरुवार को दाह संस्कार कर दिया। हालांकि, उन्होंने दोनों छात्रों की मौत को संदेहास्पद भी बताया है। इधर, दोनों छात्रों का शव पहुंचने के साथ ही शिवराम गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की भारी भीड़ मृतक के घर पर जमा हो गया। मृतक बलराम झा की मां सावित्री देवी एवं सत्यम की मां ममता देवी अपने-अपने पुत्रों की लाश को देखकर चीख-चीख कर रो रही थी।और मृतक के मामा शंकर झा, नंदलाल झा नंदू,मामी कौशल्या देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है वहीं इस घटनाक्रम से पूरे गांव में पर्व त्योहार के माहौल में मातम पसरा हुआ है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…