Home Featured क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास एवं जनकल्याण की कामना के साथ रालोसपा जिलाध्यक्ष कर रहे हैं छठ।
November 2, 2019

क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास एवं जनकल्याण की कामना के साथ रालोसपा जिलाध्यक्ष कर रहे हैं छठ।

दरभंगा: राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के जिलाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुशवाहा पिछले चार वर्षों से छठ पूजा कर रहे हैं। इसबार भी अपने पैतृक गांव बहेड़ी प्रखंड के बनडहुली में पूरे नियम निष्ठा के साथ श्री कुशवाहा छठ व्रत कर रहे हैं। शनिवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद श्री कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र के जनता की खुशहाली केलिए वे छठि मईया से कामना करते हैं। विशेषकर अपने गृहक्षेत्र बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास सहित पूरे जिले के कल्याण की मांग छठि मइया से उन्होंने की है।
आस्था के इस महापर्व को सभी को मिलजुल कर मनाने की अपील करते हुए श्री कुशवाहा ने उम्मीद जतायी कि अभी तक उपेक्षित रहे बेनीपुर विधानसभा की जनता को आगामी वर्ष क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करने वाला प्रतिनिधि प्राप्त होगा।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…