Home Featured SSP के कड़े एक्शन के बाद गोलीकांड के 12 अभियुक्तों में दो गिरफ्तार, गोली चलाने वाला अब भी फरार।
November 7, 2019

SSP के कड़े एक्शन के बाद गोलीकांड के 12 अभियुक्तों में दो गिरफ्तार, गोली चलाने वाला अब भी फरार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र के बेला दुर्गामन्दिर के निकट दिनदहाड़े हुए गोलीबारी में पूर्व सांसद के निजी सचिव सहित तीन को गोली लगी थी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 24 घण्टे में सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने नही तो कारवाई केलिए तैयार रहने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया था। जिले के पुलिस कप्तान द्वारा इसे चुनौती के रूप में लेने के बाद पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दर्जन भर नामजद में से दो की गिरफ्तारी कर ली। जबकि गोली चलाने वाले मुख्य अभियुक्त अभी भी फरार हैं। साथ ही जो दो अन्य युवक धराये हैं, उनका कोई आपराधिक इतिहास फिलहाल पुलिस को नही पता नही चला है। पर इनदोनो को पकड़ कर थानाध्यक्ष कारवाई से जरूर बच गए।
बताते चलें कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बेला दुर्गा मंदिर के पास मंगलवार को हुई गोलीबारी मामले में एसएसपी बाबू राम के कड़े एक्शन लिए जाने के बाद थानेदार ने 12 में से दो आरोपितों को दबोच लिया। इसमें स्थानीय निवासी राजू पासवान के पुत्र संतोष पासवान उर्फ ढकरवा और रामविलास मंडल के पुत्र रमण मंडल शामिल है। थानेदार पवन सिंह को आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 24 घंटे की मोहल्लत दी गई थी। कहा गया था कि अगर आदेश का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई तय है। लेकिन, समय से पहले ही दो आरोपितों को दबोचकर स्थानीय पुलिस ने अपनी इज्जत बचा ली। नगर एसपी ने बताया कि घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है। जिसमें गोली चलाते हुए विक्की पासवान, प्रेम पासवान की तस्वीरें कैद है। इन दोनों सहित अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि मंगलवार को बेला दुर्गा मंदिर के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गोलीबारी की घटना हुई। इसमें पूर्व सांसद कीर्ति झा आजाद के रिश्तेदार व कांग्रेसी नेता मिथिलेश चौधरी सहित स्थानीय निवासी अभिषेक यादव और रोहित महतो गोली लगने से घायल हो गए थे। गोलीबारी के दौरान कांग्रेस नेता चौधरी अपने चचेरे भतीजा मनोज चौधरी को बाइक पर बैठाकर दिल्ली मोड़ से कठहलबाड़ी मोहल्ला स्थित पूर्व सांसद आजाद के आवास पर जा रहे थे। घटना में धारदार हथियार से किए गए हमले में चार लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसमें रविद्र पासवान, रंजीत यादव, पिटू गुप्ता और ध्रुव यादव शामिल हैं।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…