Home Featured सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से और अधिक मजबूत होगी भारत की एकता एवं अखंडता: हरि सहनी।
November 9, 2019

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से और अधिक मजबूत होगी भारत की एकता एवं अखंडता: हरि सहनी।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: आयोध्या विवाद पर शनिवार को आये सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राजनेताओं एवं राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी है। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हरि सहनी ने इसे देश की एकता एवं अखंडता को और अधिक मजबूत करने वाला निर्णय बताया है।
उपरोक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी ने बताया कि शनिवार 9 नवंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अयोध्या मे रामजन्म भूमि पर दिये गये फैसले का स्वागत किया और इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए उच्चतम न्यायालय के सभी न्यायाधीशों के प्रति आभार प्रकट किया।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने कहा की श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वसम्मति से आये सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का हम स्वागत करते हैं। उन्होंने सभी समुदायों और धर्म के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम इस निर्णय को सहजता से स्वीकारते हुए शांति और सौहार्द से परिपूर्ण ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के अपने संकल्प के प्रति कटिबद्ध रहें। हमे पूर्ण विश्वास है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा। यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और महान संस्कृति को और बल प्रदान करेगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दशकों से चले आ रहे श्री राम जन्मभूमि के इस कानूनी विवाद को आज इस निर्णय से अंतिम रूप मिला है। हम भारत की न्याय प्रणाली व सभी न्यायमूर्तियों का अभिनन्दन करते हैं। श्रीराम जन्मभूमि कानूनी विवाद के लिए प्रयासरत सभी संस्थाएं, पूरे देश का संत समाज और अनगिनत अज्ञात लोगों जिन्होंने इतने वर्षों तक इसके प्रयास किया, हम उन सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
इस निर्णय का जिला सह चुनाव अधिकारी अमलेश झा, मनोज कुमार झा पप्पू, जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, शिवजी यादव, संजीव साह, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, रामचन्द्र प्रसाद, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, जिला प्रवक्ता अभयानंद झा, अशोक नायक, संतोष पासवान, राजेश रंजन, अमित झा, पारसनाथ चौधरी, अशोक अमर यादव, रामविलास भारती, मनीष जायसवाल, रमाशंकर ठाकुर आदि ने भी स्वागत किया।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…