Home Featured अहले सुबह पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, थानाक्षेत्र को लेकर देर तक चला विवाद।
November 21, 2019

अहले सुबह पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या, थानाक्षेत्र को लेकर देर तक चला विवाद।

दरभंगा: दो जिलों के बॉर्डर इलाके में यदि अपराधी गोलियां भी बरसाये और हत्या भी हो जाये तो भी पुलिस पुलिस पहले घटनास्थल का थानाक्षेत्र निर्धारित करेगी, तब कोई कारवाई। ऐसा ही मामला आज गुरूवार की सुबह सामने आया जहां एक पूर्व मुखिया की गोली मारकर हत्या के बाद दो जिलों के थानाक्षेत्रों का विवाद काफी देर तक चलता रहा।
बताते चलें, कोसी दियारा में एक बार फिर से बंदूकें गरजनी शुरू हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह पूर्व बाहुबली मुखिया और कुख्यात काजल यादव के पिता सत्तो यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया। घटना सहरसा एवं दरभंगा जिले के सीमा क्षेत्र दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी क्षेत्र की है।
पूर्व मुखिया दूधैलभित स्थित अपने ​बथान पर अहले सुबह में ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। पूर्व मुखिया सत्तो खुद ट्रैक्टर चला रहे थे।
इसी बीच घोड़े तथा बाइक से आए आधे दर्जन से ज्यादा अपराधियों ने ताबड़तोड़ फा​यरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान सत्तो यादव को कई गोलियां लगी। इसके तुरंत बाद घटनास्थल पर ही सत्तो यादव की मौत हो गई। उक्त स्थल से पुलिस ने एक घोड़े को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है यह घोड़ा अपराधियों का है।

घटनास्थल को लेकर काफी देर तक होता रहा विवाद

घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद स्थानीय सहरसा जिले के कनरिया और महेषी थाना पुलिस ने घटनास्थल को दरभंगा जिला का भाग बताया। इस कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। पुलिस उस स्थल की जांच कर रही है कि जहां हत्या हुई वह किस जिले का भाग है। इसके लिए अमीन का भी सहायता लिया गया। पुलिस प्रशासन और जमीन संबंधी मामले के जानकारों के अनुसार जिस जगह हत्या हुई वह दरभंगा जिले के तिलकेश्वर ओपी में पड़ता है। घटना स्थल पर पड़ा शव दरभंगा जिले का माना गया। पुलिस शव को दरभंगा भेजने की तैयारी कर रही है। दरभंगा पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई। तिलकपुर ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँच कर छानबीन शुरू कर दी।
समाचार सम्प्रेषण तक शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजने की तैयारी चल रही थी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…