Home Featured जिलाधिकारी ने ससमय किसानों को रबी फसल का बीज उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।
November 22, 2019

जिलाधिकारी ने ससमय किसानों को रबी फसल का बीज उपलब्ध कराने का दिया निर्देश।

दरभंगा: शुक्रवार को कृषि विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने ससमय किसानों को रबी फसल का बीज उपलब्ध कराने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया है। वे अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में किसानों के बीच बीज वितरण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी ने इस संबंध में किये जा रहे कार्यो की जानकारी देते हुए कहा कि चयनित किसानों को अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध करायी जा रही है। 11500 क्विंटल गेहूँ बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत 2 हेक्टेयर के लिए 200 किलो गेर्हू का बीज उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला में गेहूँ बीज की आपूर्ति शुरू हो गयी है। अब तक 156 क्विंटल मसूर का बीज उपलब्ध हुआ है। जिलाधिकारी ने बीज वितरण कार्य को नियमित अनुश्रवण करने का आदेश दिया। वहीं बीज के साथ-साथ रसायनिक खाद जिनमें डीएपी और पोटाश की उपलब्धता कराकर वितरण सुनिश्चित करें। वहीं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा में जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि अबतक 260963 किसानों द्वारा आॅनलाईन आवेदन किया गया है। इसमें से 195166 किसानो के आवेदन का सत्यापन पूरा कर लिया गया है और अनुदान का भुगतान हेतु सरकार को भेज दिया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इसमें से अधिकांश किसानो को तीनों किश्त का भुगतान प्राप्त हो गया है। जिलाधिकारी ने बाकी आवेदनों का तत्परता पूर्वक सत्यापन करके भुगतान हेतु इसे अग्रसारित करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। किसानो को इसका लाभ मिले इसे सुनिश्चित कराई जाये। वहीं इस वर्ष बाढ़ आ जाने से जिले में फसल की बहुत क्षति हुई थी। सरकार द्वारा किसानो के फसल क्षति की प्रतिपूर्ति की जा रही है। फसल क्षति का मुआवजा दिलाने हेतु किसानो से आॅनलाईन आवेदन प्राप्त किया जा रहा है। अबतक 9510 आवेदन प्राप्त हुआ है। इसका सत्यापन किया जा रहा है। आॅनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवम्बर 2019 निर्धारित है। जिलाधिकारी ने जिला कृषि पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि जिले के जिस भी किसानों की बाढ़ में फसल क्षति हुई है उनको मुआवजा की राशि प्राप्त हो जाये। इसके साथ ही आत्मा, उद्यान, पशुपालन विभागों के कर्य प्रगति की समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी समीर कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, पी.डी. आत्मा शकील अख्तर आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…