Home Featured सरकारी राशि गबन के मामले वार्ड सदस्य तथा सचिव गिरफ्तार।
November 22, 2019

सरकारी राशि गबन के मामले वार्ड सदस्य तथा सचिव गिरफ्तार।

 

दरभंगा: जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौड़ पंचायत के वार्ड नं 1 और 2 के सचिव तथा अध्यक्ष पर मनीगाछी थाना में सरकारी राशि के गबन की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वार्ड 1 के सदस्य विपिन पासवान तथा वार्ड क्रियान्यवयन समिति के सचिव मो. अली हसन को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नल जल योजना के लिए उक्त पंचायत के वार्ड 1 एवं 2 के लिए 12 लाख 69 हजार की राशि अलग-अलग खाते में सेंट्रल बैंक में वार्ड क्रियान्वयन समिति को उपलब्ध कराई गई थी। ससमय कार्य नहीं करने एवं अभिलेखों का संधारण नहीं करने के कारण पंचायत सेवक बह्मादेव यादव ने इसकी विस्तृत जानकारी बीडीओ को दी। जिला के वरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्य का भौतिक सत्यापन किया। वरीय पदाधिकारियों की जांच में गड़बड़ी सामने आने पर स्थानीय थाना में वार्ड अध्यक्ष एवं सचिव विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज होने एवं वार्ड सदस्य व प्रबंधन समिति के सचिव के गिरफ्तार होने से इससे जुड़े निर्वाचित सदस्यों में हड़कंप मच गया है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…