Home Featured महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनते ही दरभंगा में भाजपाईयों ने आतिशबाजी के साथ उड़ाया गुलाल।
November 23, 2019

महाराष्ट्र में एनडीए की सरकार बनते ही दरभंगा में भाजपाईयों ने आतिशबाजी के साथ उड़ाया गुलाल।

दरभंगा: महाराष्ट्र मे देवेन्द्र फडणवीश को मुख्यमंत्री के रुप मे शपथ लेने पर लहेरियासराय टावर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व में विजयोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को गुलाल लगाकर सरकार गठन को लेकर बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप मे देवेन्द्र फडणवीस को शपथ लेने पर बधाई दी एवं कहा कि यह प्रजातंत्र की जीत है। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार बनेगी और महाराष्ट्र के विकास में तीव्रता आएगी। उन्होंने कहा कि मैं सरकार गठन पर महाराष्ट्र की जनता को बधाई देता हूं और साथ ही देवेंद्र फडणवीस को बधाई देता हूँ। यह परिपक्व लोकतंत्र का परिणाम हमको देखने को मिला है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा ने कहा कि मैं आश्वत हूँ की देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में विकास के नये आयाम गढ़े जाएंगे एवं समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि देवेन्द्र फडणवीश महाराष्ट्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री बने है। विजयोत्सव कार्यक्रम में जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री राजेश रजंन, जिला मीडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन, जिला सदस्यता प्रभारी विवेकानंद पासवान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, ज्योति कृष्ण झा, संजीव गुप्ता, संतोष पोद्दार, श्रवण महतो, रूद्रेश रूद्रम, मनोज कुमार झा मुन्ना, सुमित झा, अखिलेश राय, विनय दास, ललित मोहन झा, संगीता साह, गोविन्द झा, प्रेमकुमार मिश्र, सुधानंदन झा, दीपक झा, मुकुन्द चौधरी, रानी मिश्र, मुकुन्द झा और तनवीर हसन उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…