Home Featured दहेज के खातिर फिर एक अबला को घर से निकाला, बच्चों से भी किया दूर।
December 6, 2019

दहेज के खातिर फिर एक अबला को घर से निकाला, बच्चों से भी किया दूर।

दरभंगा: दहेज लोभियों को दया धर्म कुछ नहीं होता उसे तो बस पैसा, मोटरसाइकिल या अन्य सामान चाहिेए। जी हां इसी दहेज के खातिर फिर एक दो बच्चों की माँ को सास, ससुर ने घर से निकाल दिया। शुक्रवार को महिला अपने पिता के साथ महिला थाना पहुँच कर अपना दुखड़ा सुनाते हुए रो पड़ी। पीड़ित महिला कविता देवी ने बताया है कि वर्ष 2008 में हिन्दू रीति-रिवाजों से बेंता निवासी अर्जुन सहनी के साथ विवाह हुआ था, और वर्तमान में दो बच्चों की मां है। शादी के समय से ही पति अर्जुन सहनी, ससुर परमेश्वर सहनी, सास सुशीला देवी एक मत हो कर दो लाख रुपये की मांग करते थे। दो साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था तो केस भी किया था। पर थाना पर ही कोम्प्रोमाईज़ करवा दिया गया।
पुनः मारपीट शुरू हुई तो इसका विरोध किया। विरोध करने पर 10 सितम्बर 2019 को घर से निकाल दिया गया। विवश हो अपने पिता के घर चली गई। माता-पिता राजस्थान में रहते हैं। जब अपने पिता के घर जाने लगी तो मेरे दोनो बच्चों को हम से छीन लिया और मेरे पिता द्वारा दिये गए सभी जेवर भी ले लिया गया। मैं अकेली अपने पिता के घर चली गई। इसी बीच पता चला कि मेरे पति अर्जुन सहनी शराब के कारोबार करने में जेल चला गया। तब मैं अपने ससुराल बेंता आयी तो मेरे ससुर एवं सास ने यह कहते हुए मारपीट कर घर से भगा दिया कि पहले दो लाख अपने पिता से लेकर आओ तब घर मे रहने देंगे। यह कहते हुए मेरे साथ सड़क पर मारपीट करने लगी तब जाकर मैं थाना में आकर इंसाफ मांगने पहुंची हूँ।
बताते चलें कि उक्त पीड़ित महिला का मामला तक थाना पर नही सुना। तब महिला ने वहां पहुंचे पत्रकारों को देखकर दुखड़ा सुनाने लगी। पत्रकारों की पहल पर थानाध्यक्ष ने तत्काल ड्राइवर की अनुपलब्धता बताते हुए कहा कि ड्राइवर के आने के बाद महिला के ससुराल पुलिस को भेजकर स्थिति पता किया जाएगा। फिर आगे किसी प्रकार की कारवाई की जाएगी।
देर शाम पीड़िता के नजदीकी सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना की पुलिस ने पीड़िता के ससुराल जाकर ससुराल वालों फटकार लगाते हुए बच्चों महिला के हवाले कर दिया। फिलहाल इस संबंध में विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी प्राप्त नही हो सकी है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…