Home Featured आपसी विवाद में बाहर से लाये गए अपराधियों ने चलायी गोली, दो धराये।
December 8, 2019

आपसी विवाद में बाहर से लाये गए अपराधियों ने चलायी गोली, दो धराये।

 

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में गोली चलना आम बात जैसी हो गयी है। पुलिस लाख दावे करे, पर अपराधियों में रत्ती भर खौफ नही दिख रहा।

इसी आपराधिक कृत्यों को बढ़ाते हुए शनिवार की शाम एकबार पुनः पतोर ओपी क्षेत्र के खैरा गाँव में आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी हुई है। संयोगवश गोली सर को छूते हुए निकल गयी और किसी की जान नही गयी। बाहर से गये अपराधियों में से भागने के क्रम में ग्रामीणों ने दो अपराधियों को पकड़ लिया और बांध कर जमकर पीटा है। बाद में दोनो को पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पीड़ित के बयान और दिए आवेदन की माने तो घटना के पीछे पुलिस की लापरवाही स्पष्ट नजर आ रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित खैरा निवासी रामनन्दन सिंह ने बताया कि वे शुक्रवार को गड्ढे से पानी लेकर चापाकल गड़वा रहे थे। इसपर उनके ही ग्रामीण रामप्रवेश सिंह के पुत्र कृष्ण मोहन सिंह के द्वारा रोक लगाया गया। परंतु वे गड्ढे से पानी लेकर चापाकल गड़वा रहे थे। इसी को लेकर शनिवार उक्त पक्ष द्वारा 15-20 बाहरी लोगों को लाकर हंगामा करके डराया धमकाया गया। उसी समय पतोर ओपी की पुलिस मामले की जांच में पहुँची थी। जिस समय पुलिस आयी थी, उस समय भी करीब दस लोग मौजूद थे। पुलिस ने कुछ नही किया और पुलिस के जाते ही 15-20 की संख्या में बाहरी अपराधी उनके घर मे घुसकर महिलाओं को भी डराने धमकाने एवं मारपीट करने लगे। महिलाओं ने बाहर हल्ला मचाया तो वे अपने पुत्र के साथ दौड़े। उसी बीच अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली उनके सर को छूते हुए निकल गयी। गोली की आवाज सुनते ही करीब सौ-दो सौ की संख्या में ग्रामीण जुट गए। ग्रामीणों के जुटते ही अपराधी फायरिंग करते हुए भागने लगे। भागने के क्रम लोगो ने खदेड़ कर दो लोगों को पकड़ लिया जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
हालांकि घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि दो पक्षों के जमीनी विवाद के जाँच में पतोर ओपी से पुलिस पदाधिकारी गए थे। तभी दोनो पक्ष आपस मे भिड़ गए। एक पक्ष के यहां बाहर से भी कुछ लोग आये थे। इनमें से दो लोगो को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच कर आगे की कारवाई की जाएगी।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…