Home Featured नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रही विपक्ष: संजय जायसवाल।
December 18, 2019

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रही विपक्ष: संजय जायसवाल।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रही है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, यहां सभी धर्मों के लोगों को बराबर का सम्मान व अधिकार प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास को प्राथमिकता देते है। वे बुधवार को स्थानीय टाऊन हॉल में नागरिकता संशोधन कानून सह अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत सरकार देश के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है, इन योजनाओं का लाभ जाति, धर्म के नाम को देखकर नहीं दिया जाता है। सभी को एक समान अधिकार दिया दिया जाता है। उन्होंने कहा कि चर्चित गायक अदनान सामी सहित सैकड़ों प्रताड़ित लोगों को भारत की नागरिकता मोदी सरकार ने दी है। अफगानिस्तान, इथोपिया सहित अन्य देशों से प्रताड़ित कर भगाए गए हजारों शरणार्थियों को भारत ने पनाह दी। डॉ. जायसवाल ने कहा कि 493 साल पुरा राम मंदिर विवाद, धारा 370 सहित अन्य मुद्दों के हल होने से विपक्षी पार्टियों के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए विपक्ष धर्म के नाम पर एक-दूसरे को लड़ाने का काम कर रही है। कहा कि भारत में दो जाति के लोग निवास करते है, एक गरीब तो दूसरा अमीर वर्ग। यहां सभी के हितों का ख्याल रखा जाता है। विपक्षी अल्पसंख्यकों को भड़काकर देश का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के बीच एनआरसी को लेकर जो गलत अफवाह फैलाई जा रही है, उसे लोगों के बीच जाकर बताएं की नागरिकता संशोधन बिल नागरिकता देने का काम करती है, ना कि नागरिकता लेने का काम करती है। इससे पूर्व सांसद गोपालजी ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ टॉउन हॉल में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम का उदघाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। प्रदेश अध्यक्ष को मिथिला पेंटिग देकर स्वागत किया गया। मौके पर नगर विधायक संजय सरावगी, जीवेश कुमार, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनील कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, सुजीत मल्लिक सहित कई मौजूद थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…