Home Featured वर्षा जल संचयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीएम के हाथों सम्मानित हुए विनोद सरावगी।
December 20, 2019

वर्षा जल संचयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए डीएम के हाथों सम्मानित हुए विनोद सरावगी।

दरभंगा: जिलाधिकारी डाॅ. त्याराजन एस.एम. द्वारा शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में वार्ड नम्बर 10, महराजी पुल, दरभंगा के विनोद कुमार सरावगी को वर्षा जल संचयन में उल्लेखनीय योगदान देने हेतु मिथिला संस्कृति के अनुरूप पाग एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें एक प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदधिकारी ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाये रखने हेतु संपूर्ण राज्य में जल-जीवन-हरियाली महा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वर्षा जल का संचयन, जल श्रोतों के पास सोख्ता का निर्माण, अधिक से अधिक पौधारोपण कर हरित आवरण को बढ़ाना जैसे अनेक कार्य सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। इस महाअभियान में निजी लोगों को भी जुड़ने की जरूरत है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि श्री सरावगी का यह योगदान जल-जीवन-हरियाली को बल प्रदान करने एवं आम लोगों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध हो सकता है।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त डाॅ. कारी प्रसाद महतो, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा एवं सरावगी के स्वजन उपस्थित थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…