Home Featured राजनीतिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष अनिल कुमार झा को राजनीतिक विज्ञान के छात्रों ने दी विदाई।
December 20, 2019

राजनीतिक विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष अनिल कुमार झा को राजनीतिक विज्ञान के छात्रों ने दी विदाई।

दरभंगा: शुक्रवार समाजिक विज्ञान संकाय में संकायाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार झा को राजनीतिक विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं ने विदाई दी। डॉ अनिल कुमार झा 31 दिसम्बर को सेवानिवृत हो रहे है। विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता राजनीतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र चौधरी ने किया जबकि संचालन डॉ मुनेश्वर यादव ने किया। कार्यक्रम में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रभात चंद्र मिश्रा, अर्थशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ हिमांशु शेखर, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ए के बच्चन, संस्कृत, भूगोल आदि विभाग के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृत विभाग के डॉ जयशंकर झा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि विश्वविद्यालय के एक ऐसे प्रोफ़ेसर सेनानिवृत हो रहे जो सभी के साथ एक दोस्ताना संबंध रखते है। वहीं अपने संबोधन में प्रो0 अनिल कुमार झा ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रा-शिक्षक, कर्मचारी ने जो प्रेम दिया है उसको कभी भुलाया नही जा सकता। उन्होंने कहा कि हम सेवानिवृत जरूर हो रहे है लेकिन मेरा आप लोगो के बीच आना जाना लगा रहेगा। हम हमेशा छात्रों के बीच रहेंगे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अंग्रेजी के प्रोफेसर पुनिता झा ने किया। कार्यक्रम में डॉ अरुणिमा सिन्हा, राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ अखिलेश जयसवाल, समाजिक विज्ञान संकाय के परिषद सदस्य दीपक कुमार झा, संदीप कुमार चौधरी, रंजन कुमार, सन्नी कुमार, सिद्धार्थ कुमार, गौतम कुमार, डॉली कुमारी, केशव कुमार, मो आरिफ, मयंक कुमार यादव,आशीष चौधरी, कंचन कुमारी, शंकर पासवान, सुनील कुमार, विकाश कुमार साहू, विनय कुमार झा, सुरैया, नाहिद, आरती, रुकमणी, काजल आदि छात्र-छात्रा शामिल थे।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…