Home Featured भाजपा नेताओं के दवाब में पुलिस ने छोड़ा गिरफ्तार किए गये हंगामें के आरोपी को।
December 20, 2019

भाजपा नेताओं के दवाब में पुलिस ने छोड़ा गिरफ्तार किए गये हंगामें के आरोपी को।

दरभंगा: बिहार बंद को ले गुरुवार को बेलवागंज में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी को दबोच लिया। हालांकि पकड़े गए आरोपी भाजपा समर्थक कार्यकर्ता पाए जाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिसिया कार्रवाई का जमकर विरोध किया। देखते ही देखते यह सूचना आग की तरह फैल गई और जिले के दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता लहेरियासराय थाना पर इकट्ठा हो गए। आरोपित को छोड़ने का सभी दबाव बनाने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर सभी थाना के गेट पर धरना पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कार्रवाई को एकतरफा करार देने का आरोप लगाने लगे। पुलिस महकमा में भी हड़कंप मचा रहा और अंत में कागजी कार्रवाई कर आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। तब जाकर भाजपा कार्यकर्ता शांत हुए। धरना देने वाले में भाजपा के मुरारी मोहन झा, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, धर्मशिला गुप्ता, रेखा साहू आदि भाजपा नेता शामिल थे।

बता दें कि गुरुवार को बंद के दौरान जबरन कुछ शरारतीतत्व बेलवागंज में मुख्य सड़क जाम कर रहे थे। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्ष के 8 लोगों पर मामला दर्ज की है। जिसमें एक की गिरफ्तारी पुलिस ने की। एक आरोपी पकड़े गए सतीश कुमार भाजपा के कार्यकर्ता निकले।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…