Home Featured जीवछ सहनी हो सकते हैं भाजपा के नये जिलाध्यक्ष, नाम पर बनी सहमति।
December 20, 2019

जीवछ सहनी हो सकते हैं भाजपा के नये जिलाध्यक्ष, नाम पर बनी सहमति।

दरभंगा: दरभंगा मे भाजपा जिलाध्यक्ष का पद एकबार पुनः सहनी समुदाय के खाते में ही गया। अंदाजा लगाया जा रहा था कि ब्राह्मण बहुल जिले में इसबार पार्टी ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष का पद दे सकती है। पर विश्वस्त सूत्रों की माने तो दरभंगा भाजपा जिलाध्यक्ष के पद पर जीवछ सहनी के नाम की सहमति बन चुकी है। बहादुरपुर के कबीरचक निवासी जीवछ सहनी पुराने समय से भाजपा से जुड़े रहे हैं। परंतु उनके बाद एवं उनके माध्यम से आये सहनी समुदाय के अन्य नेता बड़े नेताओं के कृपा से आगे बढ़ गए और जीवछ साहनी गुमनामी में खो गए थे।
पार्टी सूत्रों की माने तो दरभंगा में ब्राह्मण जिलाध्यक्ष की सहमति बनी थी। परंतु सांसद गोपालजी ठाकुर किसी कदधारी ब्राह्मण को जिलाध्यक्ष न बनाने पर पूरी तरह अड़ गए। वे किसी भी अन्य जाति पर सहमत थे, पर ब्राह्मण नही हो, इसपर अडिग थे। इस दौरान अपने विरोधी खेमे के दरभंगा ग्रामीण के ब्राह्मण कद्दावर नेता को दबाने केलिए उन्ही के विधानसभा क्षेत्र के यादव उम्मीदवार को उनके विरुद्ध जिलाध्यक्ष की योजना बनायी। उक्त उम्मीदवार पर मधुबनी लोकसभा सांसद अशोक यादव का वरद हस्त प्राप्त होने की सूचना मिली। परंतु इसके बाद पार्टी के अंदरूनी तंत्र ने पूरी बाजी पलट दी। सांसद की पसन्द के उलट सहनी सीट को ही जारी रखने और पुराने सहनी चेहरा को सामने लाने का निर्णय हुआ और इस तरह जीवछ सहनी के अध्यक्ष बनने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। परंतु आधिकारिक घोषणा की अभी भी प्रतीक्षा है।

Share

Check Also

पुलिस की दबिश बढ़ता देख गैंग रेप के आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा: जिले के बड़गांव थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की नाबालिग के साथ नशीली पदार्थ प…