Home Featured युवाओं एवं आमजनों के साथ साथ देश की महिलाएं भी सीएए-एनआरसी पर मोदी-साह के साथ: धर्मशीला।
December 30, 2019

युवाओं एवं आमजनों के साथ साथ देश की महिलाएं भी सीएए-एनआरसी पर मोदी-साह के साथ: धर्मशीला।

दरभंगा: युवाओं एवं आमजनों के साथ साथ देश की आधी आबादी महिलाएं भी सीएबी एवं एनआरसी के मुद्दे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के साथ पूरी मजबूती है खड़ी है। सभी धर्म एवं वर्ग की महिलाओं को मजबूत करने केलिए किसी सरकार ने पहलीबार ऐतिहासिक कार्य किये हैं। इसी का परिणाम है कि देश की महिलाएं भी आज पूरी तरह केंद्र सरकार के साथ खड़ी है।
उपरोक्त बातें सोमवार को जिले के बहेरी में आयोजित नागरिक संशोधन कानून के समर्थन में निकले धन्यवाद यात्रा में भाग लेने पहुंची दरभंगा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉक्टर धर्मशीला गुप्ता ने कहीं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा बनाए इस कानून के माध्यम से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में वर्षों से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो रहे हिन्दु, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी समुदाय के अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भारत में नागरिकता प्रदान किया जाएगा। डॉक्टर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल लोगों में केवल भ्रम पैदा कर रही और आपस में विवाद पैदा करके सत्ता हथियाने का प्रयास कर रही है। देश के सभी लोग मोदी-शाह के इस फैसले के साथ हैं और आज बहेरी में सीसीए के समर्थन में आए हजारों लोगों को देखकर स्पष्ट है कि सरकार के इस फैसले के साथ देश के युवा देश की आधी आबादी महिला और आमजन मजबूती के साथ खड़े हैं।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…