Home Featured धन्यवाद यात्रा में उमड़ती भीड़ सीएबी-एनआरसी को मिल रहे जनसमर्थन का प्रमाण : डॉ0 मुरारी मोहन झा।
December 30, 2019

धन्यवाद यात्रा में उमड़ती भीड़ सीएबी-एनआरसी को मिल रहे जनसमर्थन का प्रमाण : डॉ0 मुरारी मोहन झा।

दरभंगा: सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से तारडीह मंडल में मंडल अध्यक्ष कन्हैया कुमार चौधरी के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की अगुआई कर रहे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 मुरारी मोहन झा ने अपने संबोधन में कहा कि यह संशोधन अधिनियम नागरिकता देने के लिए है न कि नागरिकता लेने के लिए। इस अवसर पर यात्रा में उमड़ी भीड़ को देखकर उन्होंने कहा कि भीड़ बता रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लिये गये निर्णय का आम जनता का समर्थन प्राप्त है।

धन्यवाद यात्रा के दौरान आयोजित सभा का संचालन सुधानन्दन झा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन माधव झा आजाद ने किया।
इस अवसर पर सक्रिय भाजपा नेत्री बीणा झा, मणिकांत मिश्र, अमरेश चौधरी, मिश्रीलाल यादव, विनोद मिश्र, सुधानन्द झा, सुमित कुमार झा, अखिलेश राय, शंभु कुमार झा, गोपाल चौधरी, इन्द्रकला देवी, हरि पासवान, विनय झा, नित्यानन्द झा, उपेन्द्र झा, प्रभात झा, नसीम आजम सिद्दीकी, अविनाश झा, राकेश झा, विशाल बिहारी, बसंत कुमार झा, पुरूषोत्तम झा, लाटसाहब झा, श्रवण झा, सुजित कुमार चौधरी, गंगाराम सहनी, महेश झा, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…