Home Featured मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाकर जल जीवन हरियाली अभियान को दें जन आंदोलन का रूप: डीएम।
January 7, 2020

मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाकर जल जीवन हरियाली अभियान को दें जन आंदोलन का रूप: डीएम।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण में उतपन्न नकारत्मक प्रभाव से लड़ने केलिए जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान को जन आंदोलन का रूप देने केलिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों का मानव श्रृंखला में भाग लेना जरूरी है।
उपरोक्त बातें दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने मंगलवार को अपने कार्यकाल कक्ष में इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने आगामी 19 जनवरी को आयोजित होने वाले मानव श्रृंखला के विषय मे विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 444 किलोमीटर में मानव श्रृंखला का लक्ष्य जिले को मिला, इसमें 24 किलोमीटर और अपने स्तर से विस्तार करते हुए 468 किलोमीटर की श्रृंखला बनाने की तैयारी की गयी है। जिले में 9 लाख लोगों के भाग लेने का लक्ष्य है, परंतु 10 से 15 लाख के बीच लोगो के भाग लेने की उम्मीद है। प्रत्येक प्रखण्ड को एक यूनिट मानकर मानव श्रृंखला का सेक्टर निर्धारित किया गया है। दूरदराज के क्षेत्रों में यदि कोई स्कूल या संस्था आदि मानव श्रृंखला में भाग लेना चाहते हैं तो वे प्रखंड स्तर पर सम्पर्क कर के भाग ले सकते हैं। सुदूर गांवों में भी लोग आपसी सहयोग से मानव श्रृंखला बनायी जाएगी।
जिलाधिकारी ने आमलोगों को बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि दरभंगा मिथिला की राजधानी है। यहाँ से जो संदेश निकलेगा वह पूरे प्रदेश में जायेगा। इसलिए पूर्व में लगाये गए सफल मानव श्रृंखला से आगे बढ़कर इसबार एक नया रिकॉर्ड बनाये।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त डॉ0 कारी प्रसाद महतो एवं जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा भी उपस्थित थे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…