Home Featured आंगनबाड़ी सेविका- सहायिकाओं ने बनायी जल-जीवन-हरियाली की मानव आकृति।
January 13, 2020

आंगनबाड़ी सेविका- सहायिकाओं ने बनायी जल-जीवन-हरियाली की मानव आकृति।

देखिए वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को मानव श्रृंखला का निर्माण किया जा रहा है। इसे लेकर सोमवार को दरभंगा समाहरणालय से समेकित बाल विकास सेवा विभाग के द्वारा मानव श्रृंखला केलिए जागरूकता हेतु एक जागरूकता रैली निकाली गयी जो शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए लहेरियासराय स्थित नेहरू स्टेडियम पहुंचा।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अलका अम्रपाली ने बताया कि 19 जनवरी को 11 बजकर 30 पर जल जीवन हरियाली, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह पर रोक और नशा मुक्ति के समर्थन में मानव श्रृंखला का निर्माण होने जा रहा है। उसी क्रम में वातावरण निर्माण को लेकर हम लोगों ने एक जागरूकता रैली निकाला है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए नेहरू स्टेडियम आई। जहां हमलोगों ने जल जीवन हरियाली को मानव आकृति प्रदान किया है। जिसमें आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया और सेविका व सहायिकाओं ने जनजीवन हरियाली की मानव आकृति भी बनायी।
उन्होने कहा कि मानव श्रृंखला के दिन हमसभी पूरे उत्साह के साथ खड़े होकर मानव श्रृंखला का निर्माण कर देश ही नहीं विदेशों में पर्यावरण जागरूकता का संदेश देने का काम करेंगे।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…