Home Featured पूर्व उपप्रमुख की पहल पर चालू हुआ बीस वर्षों से बन्द पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों में हर्ष।
September 7, 2020

पूर्व उपप्रमुख की पहल पर चालू हुआ बीस वर्षों से बन्द पड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों में हर्ष।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में उपस्वास्थ्य केंद्रों की हालत किसी से छिपी नही है। पर यदि राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ता की इच्छाशक्ति हो तो व्यवस्था परिवर्तन संभव है। इसी का उदाहरण सोमवार को देखने को मिला जब बहादुरपुर के पूर्व उपप्रमुख देवकुमार झा की पहल रंग लायी और करीब बीस वर्षों से बन्द पड़े उघरा उप स्वास्थ्य केंद्र का पुनः संचालन शुरू हुआ।

मौके पर पहुंचे बहादुरपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० तारिक मंजर ने कहा कि कुछ दिन पूर्व उपप्रमुख देवकुमार झा द्वारा इस बात की जानकारी मिली थी कि उघड़ा पंचायत का उप स्वास्थ्य केंद्र वर्षों से बंद है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को ही यहां साफ सफाई करायी गयी। आज यहां आए और देखा तो सही मायनों में यहां स्तिथि गंभीर थी। तत्काल सोमवार एवं शनिवार को ओपीडी चालू करवाने का निर्देश दिया गया है। एएनएम यहां उपलब्ध रहेगी। दवा एवं इंस्ट्रूमेंट्स उपलब्ध करवा दिया गया है। साथ ही सप्ताह में कम से कम एक दिन डाॅक्टर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उपस्वास्थ्य केंद्र के चालू हो जाने से ग्रामीणों में काफी हर्ष का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने देव कुमार झा के इस पहल की प्रशंसा की और चिकित्सा प्रभारी को धन्यवाद दिया। इस मौके पर एनएम रंजुला कुमारी, बीएचडब्लू अरूण कुमार झा, उघरा पंचायत के मुखिया पति सुदिष्ट चन्द्र झा, पंचायत समिति गंगा प्रसाद साहू, पूर्व सरपंच शिवचंद्र झा, शुभम झा, दीपक मिश्र, अनिलेश झा मिठ्ठू, विरेन्द्र झा, विनोद कांत झा, दिलीप ठाकुर, गौतम झा,नेहा कुमारी, गौरी देवी आदि मौजूद थे।

 

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…