Home Featured सहायता राशि से वंचित शहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने किया नगर निगम का घेराव।
September 7, 2020

सहायता राशि से वंचित शहरी क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों ने किया नगर निगम का घेराव।

दरभंगा: शहर के कई वार्डों के बाढ़ पीड़ितों ने आक्रोशित होकर सोमवार को दरभंगा नगर निगम के दोनों गेट बंद कर अपना आक्रोश प्रकट किया। जिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के नेतृत्व में गोलबंद इन आक्रोशितों ने मुख्य द्वार को बंद करने के बाद नगर विधायक मुर्दाबाद, महापौर मुर्दाबाद, पार्षद मुर्दाबाद, नगर निगम मुर्दाबाद, गरीबों का पैसा मारना बंद करो के नारे लगाये । जिलाध्यक्ष डॉ जमाल हसन का कहना है कि जिस वार्ड में बाढ़ नहीं आयी है, उस वार्ड में भी बाढ़ राहत की राशि खातों में भेजी गई है। लेकिन दुर्भाग्यवश जिस वार्ड में बाढ़ आयी है और जहां गरीब जनता है वहां के लोगों को बाढ़ की राशि अभी तक नहीं मिली है। लिहाजा कहीं ना कहीं बाढ़ पीड़ितों का मानना है कि जाति -समुदाय को देखकर बाढ़ पीड़ित की राशि खातों में ट्रांसफर की जा रही है।आज नगर निगम में वार्ड नंबर 3 बेला शंकर, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 20, लालबाग, वार्ड-17, वार्ड-14, वार्ड 25 समेत अन्य कई वार्डों के पीड़ितों ने आक्रोशित होकर नगर निगम के दोनों मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया।
डॉ हसन ने नगर आयुक्त से मांग करते हुए नगर विधायक एवं महापौर पर गंभीर आरोप लगाये । उधर वार्ड पीड़ितों का कहना है कि मोहल्ले के कुछ लोगों को तो बाढ़ राहत राशि आती है, पर कुछ गरीब तबके के लोगों को बाढ़ राहत राशि नहीं आ पाती है। डॉक्टर जमाल हसन ने उप नगर आयुक्त दरभंगा से मिलकर 72 घंटे के भीतर बाढ़ पीड़ितों के खातों में राशि ट्रांसफर करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंनेे यह भी स्पष्ट किया कि यदि 72 घंटे के भीतर बाढ़ राहत राशि इन बाढ़ पीड़ितों को नहीं पहुंचती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…