Home Featured दरभंगा राजघराने की बहू कुमारी राजकिशोरी का निधन।
September 7, 2020

दरभंगा राजघराने की बहू कुमारी राजकिशोरी का निधन।

दरभंगा: दरभंगा राज घराने की बहू युवराज जीवेश्वर सिंह की पत्नी कुमारी राजकिशोरी का निधन सोमवार को हो गया। उन्होंने 85 साल की उम्र में बलभद्रपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वहां यहां अकेले रहती थीं। वो अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गईं हैं। दोनों बेटियां कात्यायिनी और देव्यानी सात जीएम रोड स्थित राज बंगले में रहती हैं।

बताते चलें कि राजकिशोरी का विवाह 30 जनवरी 1948 को दरभंगा महाराज के बड़े भतीजा युवराज जीवेश्वर सिंह से हुआ था। महाराज कामेश्वर सिंह ने भतीजे जीवेश्वर को युवराज का खिताब दे रखा था। लेकिन, रानी को कभी अपने धन का गुमान नहीं रहा। वह बेहद सादगी पूर्ण जीवन जीती थीं।
राज परिवार से जुड़े लोग बताते हैं कि राजकिशोरी का खर्च शुरू से ही बहुत सीमित था। वह कभी भी फिजूल खर्च नहीं करती थीं। महाराज को अपनी बहू की यह आदत बेहद पसंद थी। शुरू से ही सादगी इस रानी की पहचान रही। सीमित संसाधन में रहने की उनकी आदत उस जमाने में भी चर्चा में होती थी। बावजूद इसके कि दुनिया की कोई भी चीज उनके लिए अनुपलब्ध नहीं थी। वह तब भी किसी चीज की चाहत ज्यादा नहीं करती थीं।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…