Home Featured कई महीनों बाद दर्शकों के लिए खुला लक्ष्मीश्वर संग्रहालय।
December 1, 2020

कई महीनों बाद दर्शकों के लिए खुला लक्ष्मीश्वर संग्रहालय।

दरभंगा: महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय को आज से आम दर्शकों को लिए खोल दिया गया है। राज्य सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग के संग्रहालय निदेशालय के निर्देशानुसार संग्रहालय में जन साधारण के प्रवेश एवं परिभ्रमण के लिए कोविड-19 के मानक दिशानिदेर्शों का अनुपालन करना आवश्यक है। संग्रहालय परिभ्रमण के समय मास्क लगाना सभी दर्शकों एवं कर्मचारियों के लिए आवश्यक है। साथ ही शारीरिक दूरी कम-से-कम दो गज दूरी के नियमों का पालन करना एवं सेनिटाइजर का प्रयोग करना आवश्यक माना गया है। विदित है कि कोरोना महामारी के चलते विगत अप्रैल महीने से ही आमदर्शकों के लिए संग्रहालय को बंद रखा गया था। लाक डाउन में सरकार द्वारा छूट देने के बाद से प्रतिदिन दर्शकों का दबाव बढ़ने लगा था। संग्रहालय बंदी से निराश हो दर्शक लौट जाते थे। जाड़े के समय संग्रहालय को देखने अधिक लोग आते हैं। बच्चे की संख्या ज्यादा रहती है। संग्रहालय खोलने की सूचना पाकर दर्शकों का आगमन शुरू हो गया है तथा उनमें विशेष खुशी देखा जा रहा है। संग्रहालयाध्यक्ष डा. शिव कुमार मिश्र ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए दर्शकों के लिए किसी भी बस्तुओं को छूने के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…