Home Featured दरभंगा: लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी मुंबई जाने वाली फ्लाइट।
December 3, 2020

दरभंगा: लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी मुंबई जाने वाली फ्लाइट।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: मुंबई से दरभंगा आने वाली फ्लाइट लो विजिबिलिटी के कारण एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकी। इस कारण 11.45 पर मुंबई के लिए जाने वाली फ्लाइट के यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया। यही नहीं यात्रियों ने दिल्ली से दरभंगा अाकर बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट काे बेंगलुरु न भेजकर मुंबई भेजने की जिद करने लगे। अंत में अथाॅरिटी काे अानन- फानन में मुंबई की फ्लाइट कैंसिल करने की घाेषणा करनी पड़ी अाैर गुरुवार काे मुंबई जानेवाले यात्रियों काे शुक्रवार की फ्लाइट से भेजने की घाेषणा करनी पड़ी। ये है मामला : गुरुवार की सुबह दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट एसजी 944 अपने समय सुबह 11 बजे कोहरा अधिक होने की वजह से हवाई पट्टी पर उतर नहीं पाई। निर्धारित समय से अधिक समय हो जाने के बाद भी जब यात्रियों को बोर्डिंग नहीं करवाया गया, तो वे परेशान होने लगे। यात्रियों के दबाव को देखते हुए घोषणा की गई कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट दोपहर 12:45 बजे जाएगी। दोपहर के बाद यात्रियों को बताया गया कि आप सभी यात्री शुक्रवार को निर्धारित समय पर पहुंचें। वहीं, शुक्रवार के यात्रियों की टिकट कैंसिल कर दी गई है।

इसी बीच दिल्ली से दरभंगा होते हुए बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट एसजी 496 दाेपहर 1.15 बजे एयरपोर्ट पर लैंड कर गई। फ्लाइट आने की सूचना मिलते ही मुंबई के यात्रियों ने स्पाइस जेट के कर्मियों पर दबाव बनाने लगे कि बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट से पहले मुंबई जाने वाले यात्रियों को भेजा जाए। इस बात को लेकर यात्रियों ने टर्मिनल पर जमकर हंगामा किया। एयरलाइंस के अधिकारी यात्रियों को समझाने में लगे थे कि यह संभव नहीं है। बावजूद यात्री मानने को तैयार नहीं थे। किसी प्रकार से बेंगलुरु के यात्रियों को टर्मिनल से हवाई पट्टी पहुंचाकर बेंगलुरु की फ्लाइट को रवाना किया गया।

 

Share

Check Also

शॉर्ट सर्किट से लगी आग में, आधा दर्जन से अधिक घर जलकर राख।

दरभंगा: मंगलवार का दिन जिले के पतोर थाना क्षेत्र के खैरा गांव के लिए अमंगल साबित हुआ। यहां…